
धमतरी: Tiger in Magarload: धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के उत्तर सिंगपुर वन क्षेत्र में एक नाले के किनारे बाघ के ताजे पदचिह्न मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। हतबंद, रेंगाडीह, राजाडेरा और पठार जैसे गांवों के पास जंगल में मिले इन निशानों की पुष्टि वन विभाग ने मौके पर जांच के बाद की है।

बाघ की मौजूदगी के संकेत मिलने के बाद ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, साथ ही अकेले जंगल में न जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।

वन विभाग अब क्षेत्र की निगरानी तेज कर चुका है और संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।



