
कोरबा: कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह खेत गई हुई थी, तभी गांव का ही युवक यशवंत मिरी (निवासी बरपाली) वहां पहुँच गया। सूनसान स्थान का फायदा उठाकर आरोपी ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा और जमकर पीटा
Korba News: पीड़िता के चिल्लाने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुँचे, लेकिन उन्हें देखते ही आरोपी वहां से भाग निकला। महिला ने घर लौटकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी यशवंत मिरी की तलाश की और उसे बरपाली बस स्टैंड में पकड़कर जमकर पिटाई की। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने मामला दर्ज किया
उरगा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तत्काल अपराध दर्ज कर आरोपी यशवंत मिरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल आरोपी यशवंत मिरी फिलहाल मेडिकल अस्पताल में भर्ती है। घटना को लेकर ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश व्याप्त है और वे आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Also Read: बॉयफ्रैंड ने दोस्तों से कराया गैंगरेप… नाबालिग के सुसाइड नोट से कांपी रूह



