भाजपा का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर: सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष ने सांसदों-विधायकों से अनिवार्य उपस्थिति की अपील की

भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 से 9 जुलाई तक सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित कमलेश्वरपुर (रोपाखार) में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अलावा सभी सांसदों और विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर शिविर में समय पर पहुंचने और पूरी अवधि तक उपस्थित रहने की अपील की है।

पार्टी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रतिभागियों को 7 जुलाई की सुबह 10 बजे तक शिविर स्थल पर पहुंचना होगा और 9 जुलाई को शाम 4 बजे के बाद ही वापस लौटने की अनुमति होगी। प्रतिभागी अपने साथ अधिकतम दो से तीन सहयोगी ही ला सकते हैं, जबकि पीएसओ, ड्राइवर और निजी सहायक के लिए अलग व्यवस्था की गई है। शिविर स्थल पर छोटे वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और प्रतिभागियों के लिए मिनी बस की व्यवस्था की जाएगी।

शिविर के दौरान तय दिनचर्या का पालन करना अनिवार्य होगा और समापन से पूर्व सभी नेताओं के साथ एक सामूहिक फोटो सेशन भी आयोजित किया जाएगा। साथ ही, आसपास के पर्यटन और धार्मिक स्थलों की जानकारी भी दी जाएगी, जिसे इच्छुक प्रतिभागी शिविर के बाद देख सकते हैं।

Also Read: भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- “नक्सली कांग्रेस के दामाद हैं”

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button