CG Education Minister 2025: गजेंद्र यादव बने छत्तीसगढ़ के नए शिक्षा मंत्री, जानिए पूरा राजनीतिक सफर

CG Education Minister 2025: विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का बुधवार 20 अगस्त 2025 को विस्तार हुआ। इस विस्तार में तीन नए मंत्रियों को जगह मिली। इनमें से दुर्ग शहर से विधायक गजेंद्र यादव को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें छत्तीसगढ़ का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

जन्म, परिवार और शिक्षा पृष्ठभूमि

गजेंद्र यादव का जन्म वर्ष 1978 में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. बिसराराम यादव था। पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने 2003 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री (एमए) हासिल की।

दुर्ग शहर में रहने वाले गजेंद्र यादव का मुख्य पेशा कृषि और व्यापार है। उनकी पत्नी भी खेती और व्यवसाय से जुड़ी हैं। निर्वाचन आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार उनकी कुल संपत्ति चार करोड़ 27 लाख रुपए है।

छात्र जीवन से राजनीति तक का सफर

CG Education Minister 2025: गजेंद्र यादव ने छात्र जीवन से ही राजनीति की शुरुआत की थी। वर्ष 1996 में वे अविभाजित मध्यप्रदेश के सबसे युवा पार्षद बने। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी। राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव और ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया।

ओबीसी समाज को मजबूत करने और संगठन को सक्रिय रखने के लिए उन्होंने कई कार्यक्रम आयोजित किए। इससे वे धीरे-धीरे स्थानीय राजनीति में एक पहचाना हुआ नाम बन गए।

पहली बार विधायक बने

गजेंद्र यादव ने 2023 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। यह मुकाबला आसान नहीं था क्योंकि दुर्ग क्षेत्र को कांग्रेस का परंपरागत गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन उनकी लगातार जनसंपर्क, सरल छवि और संगठन की मजबूती ने उन्हें विजय दिलाई।

चुनाव के दौरान यादव ने घर-घर जाकर संवाद किया और स्थानीय मुद्दों पर जनता को भरोसा दिलाया। वहीं, कांग्रेस में संगठनात्मक कमजोरियां और परिवारवाद के आरोप भाजपा प्रत्याशी के लिए फायदेमंद साबित हुए।

जीत के पीछे संगठन और रणनीति

गजेंद्र यादव की जीत केवल व्यक्तिगत लोकप्रियता की वजह से नहीं थी। इसके पीछे भाजपा का मजबूत संगठन, कार्यकर्ताओं की मेहनत और आरएसएस का मार्गदर्शन भी अहम कारण रहा। बदलाव चाहने वाली जनता ने भी उन्हें समर्थन दिया। यही वजह रही कि कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक इस बार भाजपा की ओर खिसक गया।

नगर निगम से विधानसभा तक का सफर

गजेंद्र यादव राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। वे पांच बार पार्षद रह चुके हैं और दुर्ग नगर निगम में उपमहापौर पद पर भी चुनाव लड़ चुके हैं। पार्षद के रूप में उन्होंने लगातार जनता से सीधा संवाद बनाए रखा। यही अनुभव आगे चलकर उन्हें विधानसभा तक लेकर आया।

साफ-सुथरी छवि और जनता से जुड़ाव

राजनीतिक जीवन में गजेंद्र यादव की सबसे बड़ी ताकत उनकी सादगी और मिलनसार स्वभाव माना जाता है। वे जनता से सीधे संवाद करते हैं और छोटे-बड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। यही कारण है कि वे स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय नेता के तौर पर पहचाने जाते हैं।

CG Education Minister 2025: नई जिम्मेदारी

20 अगस्त 2025 को गजेंद्र यादव ने cg education minister 2025 मंत्री पद की शपथ ली और उन्हें शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब उनकी सबसे बड़ी चुनौती राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और इसे नई दिशा देना होगी। छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर उनसे बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं।

Also Read: CG Teacher Bharti 2025: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने 5000 शिक्षकों की भर्ती को लेकर कही ये बड़ी बात

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button