CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद ढाई महीने की बच्ची की मौत, रायपुर में महिला ने थाने के बाहर लगाई आग, CAF जवान ने साली और चाचा ससुर की गोली मारकर हत्या की, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बंगले में सुरक्षा चूक, CM विष्णुदेव साय ने आदिवासी प्राधिकरण का बजट बढ़ाया, बालको मेडिकल सेंटर में होगा मध्य भारत का सबसे बड़ा कैंसर कॉन्क्लेव, शिक्षकों की भर्ती घोटाले की जांच करेगी EOW, बलरामपुर में पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार और आयुष्मान कार्ड घोटाले का पर्दाफाश समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद ढाई महीने की बच्ची की मौत

Bilaspur Vaccine Death: बिलासपुर के मंगला धुरीपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के बाद ढाई महीने की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि केंद्र में एक साथ चार टीके लगाए गए, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और जांच की मांग उठी है।

स्वास्तिक नर्सिंग होम पर आयुष्मान कार्ड के दुरुपयोग का आरोप

Ayushman Card Fraud: रायपुर में आयुष्मान भारत योजना के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। श्याम नगर रोड स्थित स्वास्तिक नर्सिंग होम पर मरीज ने फर्जी बिलिंग और वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। मरीज महेश कुमार सिहानी का कहना है कि पैर में मामूली घाव के इलाज के नाम पर डेढ़ लाख रुपये वसूले गए। अस्पताल ने 40 हजार रुपये नगद लिए और बाकी राशि आयुष्मान कार्ड से बिल बनाकर गबन कर ली। मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से छात्र की मौत

Raipur Lightning Death: राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना इलाके में स्कूल के मैदान में खेलते समय 10वीं के छात्र प्रभात साहू की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। सेंट जोसेफ स्कूल में खेल पीरियड के दौरान यह हादसा हुआ। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और छात्र को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कार्रवाई न होने से परेशान महिला ने थाने के बाहर लगाई आग

Raipur Woman Self-Immolation: रायपुर में महिला थाना के बाहर वर्षा गोस्वामी नामक महिला ने खुद को आग लगा ली। जानकारी के अनुसार, पति से विवाद में कार्रवाई न होने से महिला परेशान थी। ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसने खुद को आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि पुलिस ने तुरंत उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

साली और चाचा ससुर पर जवान ने चलाई गोली, दोनों की मौत

CAF Firing Case: हरदीबाजार थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान टेसराम बिंझवार ने पारिवारिक विवाद में रायफल से गोलियां चलाकर अपनी साली और चाचा ससुर की हत्या कर दी। आरोपी जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव रखकर चक्का जाम किया और मुआवजे की मांग की।

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बंगले में घुसा भाजपा कार्यकर्ता

PCC Chief Security Row: जगदलपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बंगले में देर रात भाजपा कार्यकर्ता घुस गया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह जबरन अंदर चला गया। बैज ने सुरक्षा में चूक का आरोप लगाते हुए कहा कि यह गंभीर लापरवाही है। इस मामले में कांग्रेस ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सीएम साय ने मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का बजट बढ़ाया

CM Budget Announcement: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरबा में हुई बैठक में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि आदिवासी समुदाय के समग्र विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार का फोकस पारदर्शिता और जवाबदेही पर है।

बालको मेडिकल सेंटर में होगा मध्य भारत का सबसे बड़ा कैंसर कॉन्क्लेव

Cancer Conclave: नया रायपुर के मयफेयर लेक रिजॉर्ट में 19 से 21 सितंबर तक बालको मेडिकल सेंटर द्वारा कैंसर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से 200 से ज्यादा कैंसर विशेषज्ञ और 10 अंतरराष्ट्रीय डॉक्टर शामिल होंगे। कार्यक्रम में कैंसर इलाज से जुड़ी नई तकनीक और बेहतर उपचार पद्धतियों पर चर्चा होगी।।

व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की जांच करेगी EOW

Teacher Recruitment Scam: राज्य सरकार ने व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती में अनियमितता की जांच EOW-ACB को सौंपने का फैसला किया है। करीब 1500 शिक्षकों की भर्ती में नियमों को दरकिनार कर अपात्र उम्मीदवारों का चयन किया गया था। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के कुछ अफसरों पर भी गाज गिर सकती है।

Also Read: Raipur Ganesh Jhanki: रायपुर गणेश झांकी में, 111 बदमाश गिरफ्तार, हथियार जब्त, झांकी के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button