CG Weather Update Today: दितवाह तूफान का छत्तीसगढ़ पर असर, इन इलाकों में बारिश की संभावना

CG Weather Update: दितवाह चक्रवाती तूफान का असर कमजोर होने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान का अवशेष गहन अवदाब अब कमजोर होकर सिर्फ अवदाब में बदल गया है। यह अवदाब पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर, चेन्नई तट से 30 किमी की दूरी पर केन्द्रित है। दबाव कम होने के कारण राज्य में बादल छाने और बारिश की संभावना बन रही है, जिसके चलते अगले दो दिन तक दक्षिणी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

तापमान में गिरावट नहीं, अंबिकापुर रहा सबसे ठंडा

CG Today Weather News: पिछले 24 घंटों के दौरान बस्तर संभाग के एक-दो जगहों पर बहुत हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि अधिकांश इलाकों में तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, लेकिन उसके बाद ठंडक में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

आज रायपुर में छाए रहेंगे बादल, मौसम का हाल

Raipur Weather Today: राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश के कुछ इलाकों में भी बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है, खासकर दक्षिणी छत्तीसगढ़ के जिलों में।

मौसम की संभावित स्थिति:

  • प्रभावित क्षेत्र: दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाके।
  • बारिश की संभावना: बहुत हल्की से हल्की वर्षा।
  • रायपुर का तापमान: 17°C से 28°C के बीच।
  • सबसे ठंडा: अंबिकापुर (10.4°C)।

Also Read: नेशनल हाईवे की जमीन पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगा रहे किसान मोर्चा के 6 सदस्य गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button