
धमतरी Dhamtari Crime News: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। बड़े भाई ने मोटरसाइकिल को लेकर हुए झगड़े में छोटे भाई पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पीड़ित की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है।
मोटरसाइकिल को लेकर होता था झगड़ा
Dhamtari News: जानकारी के अनुसार, ग्राम सोरिद शांति चौक निवासी तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू (35 वर्ष) का अपने छोटे भाई चंद्रकांत उर्फ पिंटू से लंबे समय से विवाद चल रहा था। चंद्रकांत अक्सर भाई की मोटरसाइकिल लेकर जाता और उसे खराब हालत में लौटाता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई बार बहस हो चुकी थी।

कैंची से किया वार, भाई गंभीर रूप से घायल
6 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि तेजराम ने घर में रखी कैंची उठाई और छोटे भाई चंद्रकांत पर पेट और पीठ में वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, हथियार जब्त
Sorid Crime Case: घटना की जानकारी मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। गवाहों की मौजूदगी में वारदात में प्रयुक्त कैंची बरामद की गई।
जेल भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे धारा 109 बीएनएस के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फिलहाल पीड़ित का इलाज जारी है।
Also Read: CG Crime News : गरियाबंद जिले में फिश करी को लेकर बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव में सनसनी



