
CG Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के सभी 33 जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। गुरुवार को राज्यभर में 15 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक 7 मामले राजधानी रायपुर से आए हैं। इसके अलावा दुर्ग जिले में 5, जबकि कोरबा, महासमुंद और राजनांदगांव में 1-1 नए मरीज सामने आए हैं।
प्रदेश में जनवरी से अब तक 176 मामले आए सामने
Swine Flu In Chhattisgarh: स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2026 से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के कुल 176 मामले दर्ज हो चुके हैं। संक्रमण के मामले में रायपुर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है, जहां अब तक 73 मरीज मिल चुके हैं। वर्तमान में रायपुर में 7 सक्रिय मरीज हैं। पूरे प्रदेश की बात करें तो इस समय कुल 45 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
34 मरीज अस्पतालों में भर्ती, 11 लोग होम आइसोलेशन में
CG Swine Flu Update: राज्य में इलाज करा रहे 45 सक्रिय मरीजों में से 11 लोग अपने घरों में होम आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वहीं गंभीर लक्षण वाले 34 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों की सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
जानिए अपने जिले का हाल:-

अब तक किसी जान-माल का नुकसान नहीं, राहत की बात
Swine Flu In Chhattisgarh: राहत की बात यह है कि राज्य में अब तक स्वाइन फ्लू के कारण किसी भी मरीज की जान नहीं गई है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और सभी सरकारी अस्पतालों में जरूरी दवाइयों व जांच की व्यवस्था सुनिश्चित की है। विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सावधानी बरतें और सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।



