CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 14 लाख की ठगी, PSC भर्ती घोटाले पर कोर्ट की सख्ती, नक्सलियों का बड़ा सरेंडर, गांवों में तेंदुआ और हाथी का आतंक, बस्तर दशहरे की भव्य शुरुआत, ऑनलाइन सट्टा मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, GPS से लैस हुए मेडिकल वाहन, रायपुर में उद्यमी सम्मेलन की तैयारी, दिल्ली में OBC नेताओं का महासम्मेलन और राज्य में लगातार बदलता प्रशासनिक माहौल समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

Table of Contents

‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर रिटायर्ड शिक्षक से 14 लाख की ठगी!

Digital Arrest Scam (Online Fraud): रायपुर में एक और ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इस बार निशाना बने हैं शिक्षा विभाग से रिटायर्ड 63 वर्षीय रामेश्वर देवांगन। बुजुर्ग को फोन कर पहले खुद को टेलीकॉम कंपनी का कर्मचारी बताया गया, फिर नंबर बंद होने की बात कहकर ‘0’ दबाने के लिए कहा गया। जैसे ही उन्होंने बटन दबाया, दूसरी तरफ से आवाज आई – “हम सीबीआई से बोल रहे हैं”। फिर तो डर का माहौल बना दिया गया। कहा गया कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज है और उन्हें दिल्ली आकर बयान देना होगा। बुजुर्ग घबरा गए। और फिर एक-एक करके अलग-अलग खातों में 14 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

10 दिन, 4 गांव, एक तेंदुआ! ऊपर से हाथी का हमला, गांव में दहशत

Wild Animal Intrusion in Villages: छत्तीसगढ़ के गांव इन दिनों वाइल्डलाइफ जॉन बने हुए हैं। अंबागढ़ चौकी इलाके में तेंदुआ और मानपुर विकासखंड में एक दंतैल हाथी दहशत फैला रहे हैं। तेंदुए ने बीते 10 दिनों में 4 गांवों में एंट्री मारी और पालतू जानवरों को उठा ले गया। वहीं, हाथी ने तो एक घर ही तोड़ डाला। डीएफओ दिनेश पटेल ने कहा कि वन्य जीवों की आवाजाही जंगल के लिए तो अच्छी बात है, लेकिन इंसानों से दूरी जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है।

CGPSC भर्ती घोटाले में कोर्ट सख्त: “युवाओं का भविष्य बर्बाद करना हत्या से भी बड़ा अपराध”

CGPSC Recruitment Scam: छत्तीसगढ़ में हुए पीएससी भर्ती घोटाले पर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। एग्जाम कंट्रोलर समेत तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। कोर्ट ने कहा कि जो लोग प्रश्नपत्र लीक करते हैं, वो लाखों युवाओं का भविष्य खराब करते हैं। ये अपराध किसी की जान लेने से भी बड़ा है। CGPSC 2020 में अफसरों और नेताओं के रिश्तेदारों का धड़ल्ले से चयन हुआ था। कोर्ट ने कहा कि एक साथ इतने रिश्तेदारों का चयन इत्तेफाक नहीं हो सकता। अब इस मामले की जांच और तेज हो गई है।

पांच नक्सलियों ने हथियार डाले, सरकार की नीति का असर

Naxal Surrender in Sukma: सुकमा जिले में नक्सल प्रभावित इलाके से अच्छी खबर आई है। पांच नक्सलियों ने हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण किया है। ये सभी जगरगुंडा और चिंतलनार इलाके में सक्रिय थे। सरकार की पुनर्वास नीति और पुलिस की लगातार कोशिशों का असर दिखा है। इन नक्सलियों को अब प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और समाज की मुख्यधारा में जोड़ा जाएगा।

नक्सल संगठन को बड़ा झटका, बीजापुर और कांकेर में कुल 38 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Major Blow to Naxal Network: बस्तर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर में 25 और कांकेर में 13 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। कुल मिलाकर 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा के इनामी नक्सली अब मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। सरेंडर करने वालों में कई बड़े पदाधिकारी भी शामिल हैं जैसे SZCM, DVCM, ACM और जनताना सरकार के नेता। “नियद नेल्लानार” योजना और पुनर्वास नीति के जरिए सरकार लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में बदलाव ला रही है।

बस्तर दशहरा शुरू, पाट जात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Bastar Dussehra 2025 Begins: बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा पर्व हरियाली अमावस्या से शुरू हो गया है। मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने पारंपरिक ‘पाट जात्रा’ की पूजा विधि पूरी की गई। इस दौरान सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रथ निर्माण के औजारों की पूजा के साथ अब इस साल का 75 दिन चलने वाला पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा से मनाया जाएगा।

ऑनलाइन सट्टा का मुद्दा अब पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, छत्तीसगढ़ से ट्रांसफर हुई याचिका

Online Betting Case in Supreme Court: महादेव एप समेत कई ऑनलाइन सट्टा एप्स के खिलाफ दायर जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट ने अन्य राज्यों के मामलों के साथ जोड़ दिया है। याचिका में कहा गया था कि ये एप राज्य के जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का उल्लंघन कर रहे हैं, और इन पर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

OBC कांग्रेस नेताओं का महासम्मेलन दिल्ली में, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक होंगे शामिल

OBC Congress Mega Conference: 25 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में OBC कांग्रेस नेताओं का महासम्मेलन होगा। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ से भूपेश बघेल, चरणदास महंत समेत सभी विधायक भी पहुंचेंगे। विधायक संदीप साहू ने बताया कि ओबीसी समाज के अधिकारों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। यह सम्मेलन आने वाले राजनीतिक समीकरण तय करेगा।

राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन रायपुर में 26 जुलाई को, उद्योग जगत के दिग्गज होंगे शामिल

State-level Entrepreneur Conference: 26 जुलाई को रायपुर के जेल रोड स्थित होटल सेलिब्रेशन में राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन होगा। इसमें उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, CSIDC चेयरमैन राजीव अग्रवाल, और लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद मुख्य वक्ता होंगे। यह सम्मेलन उद्योगपतियों को नेटवर्किंग का अवसर देगा और नई योजनाओं व चुनौतियों पर चर्चा होगी।

CGMSC के 70 वाहन अब जीपीएस से लैस, दवाइयों की डिलीवरी होगी और भी सटीक

GPS-equipped CGMSC Medical Supply Vehicles: राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सेवा में बड़ा कदम उठाया है। CGMSC के 70 सप्लाई वाहनों को अत्याधुनिक GPS सिस्टम से लैस किया गया है। इससे दवाइयों की रियल टाइम लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी, और गुणवत्ता बनी रहेगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल खुद इन वाहनों की कार्यशैली देखने पहुंचे। इन वाहनों से सालभर में हजारों प्रकार की दवाइयां, कंज्यूमेबल सामान और वैक्सीन पूरे राज्य में पहुंचाई जाती हैं। अब दवाइयों की सुरक्षा और समय पर डिलीवरी में कोई चूक नहीं होगी।

Also Read:
मुख्यमंत्री निवास में हरेली तिहार: दिखी परंपरा और प्रगति की अनूठी झलक

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button