जलप्रपात में दर्दनाक हादसा: रायपुर के युवक की मौत, पैर फिसलने से वाटरफॉल में गिरा

कांकेर: Malanjkudum Waterfall Accident: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले स्थित मलांजकुड़ुम जलप्रपात में एक और हादसा हुआ है। रायपुर से आए एक युवक की वाटरफॉल में पैर फिसलने से मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आया था, लेकिन यह यात्रा हादसे में बदल गई।

चिकने पत्थर पर फिसला पैर, नीचे गिरा युवक

CG Tourist Spot Death: मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर निवासी गोपाल चंद्राकर अपने पांच दोस्तों के साथ शनिवार को मलांजकुड़ुम वाटरफॉल घूमने पहुंचा था। सभी दोस्त वाटरफॉल के आसपास घूम रहे थे, तभी गोपाल डेंजर जोन की तरफ चला गया। वहां एक चिकने पत्थर पर उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया।

रेस्क्यू में अंधेरे ने डाली बाधा, अगली सुबह मिली बॉडी

Raipur Boy Waterfall Tragedy: हादसे के तुरंत बाद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन शनिवार रात शुरू नहीं हो सका। रविवार सुबह नगर सेना और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया।

पहले भी हो चुके हैं हादसे, नहीं हुए पुख्ता इंतजाम

गौर करने वाली बात यह है कि मलांजकुड़ुम वाटरफॉल में हर साल हादसे होते आ रहे हैं, लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस उपाय अब तक नहीं किए गए हैं। वर्ष 2022 में भी दो युवकों की जान इसी जगह गई थी।

इन घटनाओं ने पर्यटन स्थलों की अव्यवस्था और लापरवाह प्रशासनिक रवैये को उजागर कर दिया है। न तो चेतावनी बोर्ड पर्याप्त हैं और न ही डेंजर जोन में कोई बैरिकेडिंग या निगरानी व्यवस्था है।

Also Read: CCTV में कैद मौत का मंज़र: तेज रफ्तार बाइक सवार की लापरवाही से मंडी निरीक्षक की दर्दनाक मौत, देखें वायरल VIDEO

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button