Raipur Ganesh Jhanki Route Map: रायपुर में 8 सितंबर को होगा भव्य गणेश विसर्जन का झांकी समारोह, पुलिस ने तैयार किया रूटमैप

रायपुर Raipur Ganesh Jhanki Route Map: प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी गणेशोत्सव के अवसर पर 8 सितम्बर 2025, सोमवार की रात को भव्य गणेश विसर्जन चल समारोह (झांकी) का आयोजन किया जाएगा। यह जुलूस तेलघानी नाका चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महादेव घाट पर विसर्जन के साथ संपन्न होगा। गणेश झांकी रूटमैप

चल समारोह का मार्ग

Ganesh Jhanki 2025: जुलूस का मार्ग इस प्रकार तय किया गया है:
तेलघानी नाका चौक → राठौर चौक → गुरूनानक चौक → एम.जी. रोड → शारदा चौक → जयस्तंभ चौक → मालवीय रोड → सदर बाजार → कंकालीपारा → पुरानी बस्ती मार्ग → लाखेनगर चौक → सुन्दर नगर → रायपुरा अंडरब्रिज → महादेव घाट विसर्जन स्थल।

यातायात प्रतिबंध

सुगम व्यवस्था के लिए 8 सितम्बर की रात 8 बजे से जुलूस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं:

  1. रायपुरा से अमलेश्वर जाने वाले वाहन – खारून नदी पुल पर आवागमन बंद रहेगा, वाहन भाठागांव, काठाडीह, दतरेगा होकर जा सकेंगे।
  2. तेलीबांधा से टाटीबंध जाने वाले वाहन – शास्त्री चौक से कालीबाड़ी, पचपेढ़ी नाका से रिंग रोड-1 या फाफाडीह चौक से स्टेशन रोड होकर जा सकेंगे।
  3. खमतराई–फाफाडीह मार्ग – वाहन रिंग रोड-2 का उपयोग कर सकेंगे।
  4. धमतरी रोड से रेलवे स्टेशन/मेकाहारा जाने वाले वाहन – कालीबाड़ी चौक, शास्त्री चौक और मरही माता चौक होकर जा सकेंगे।

पार्किंग व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है:

  • तेलीबांधा, पंडरी और राजा तालाब क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु – शहीद स्मारक भवन के पास वाहन पार्क कर सकेंगे।
  • कटोरा तालाब और टिकरापारा क्षेत्र के श्रद्धालु – गांधी मैदान के पास वाहन पार्क कर सकेंगे।
  • मठपारा और पुरानी बस्ती क्षेत्र के श्रद्धालु – इंडोर स्टेडियम धरना स्थल के पास पार्किंग कर सकेंगे।
  • आश्रम, लाखेनगर, समता-चौबे क्षेत्र के श्रद्धालु – ईदगाह भाठा मैदान/नवीन मार्केट में पार्किंग कर सकेंगे।

Also Read: Raipur Ganesh Pandal Video: रायपुर के लाखेनगर गणेश प्रतिमा पर बवाल, पंडाल में अश्लील गाना बजने से मचा हंगामा, शिवसेना और बजरंग दल ने हनुमान चालीसा का पाठ कर किया विरोध, विवाद से इलाके में तनाव

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button