राष्ट्रीय युवा दिवस पर कुरुद रचेगा इतिहास: डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक अजय चंद्राकर करेंगे नगर पालिका का विधिवत शुभारंभ और 17 करोड़ के विकासकार्यों लोकार्पण-भूमिपूजन 

कुरुद: कुरुद नगर के लिए 12 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर कुरुद नगर पालिका का विधिवत शुभारंभ होने जा रहा है। इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरुद विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर करेंगे। इस दौरान कुरुद नगर के विकास के लिए लगभग 17 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। इसमें करोड़ों रुपये के नए कार्यों का भूमिपूजन और बनकर तैयार हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चंद्राकर ने बताया कि इस गरिमामयी समारोह में सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहेंगे।

मंगल भवन और नई प्रतिमा का होगा अनावरण: 10 करोड़ के नए विकासकार्यों का शिलान्यास होगा और लगभग 7 करोड़ के कार्यों का होगा लोकार्पण

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर के केनाल रोड पर बना नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद मंगल भवन होगा। लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन के साथ ही वहां स्थापित स्वामी विवेकानंद की भव्य प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। लोकार्पण और शिलान्यास के आंकड़ों पर नजर डालें तो लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत वाले नए विकास कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। वहीं 7 करोड़ की लागत वाले उन कार्यों का लोकार्पण होगा जो अब जनता के सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी परिसर से नगर पालिका के प्रशासनिक कामकाज की भी औपचारिक शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग (PWD) का अमला तैयारियों में जुटा हुआ है।

नगर के स्वर्णिम इतिहास में जुड़ेगा नया पन्ना: सुबह 11 बजे से शुरू होगा समारोह, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

कुरुद के इतिहास में कुरुद के विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों के प्रतिफल ये विकासकार्य कुरुद के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि यह बदलाव नगर पंचायत से नगर पालिका बनने के बाद प्रशासनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करेगा। सोमवार सुबह 11 बजे केनाल रोड स्थित नवनिर्मित परिसर में मुख्य समारोह शुरू होगा। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू सहित पूर्व नपं अध्यक्ष  निरंजन सिन्हा, रविकांत चन्द्राकर, गणमान्य नागरिक एलपी. गोस्वामी, कृष्णकांत साहु और वर्तमान पार्षदों की भी मौजूदगी रहेगी। प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस गौरवशाली और ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि विकास की यह रफ्तार कुरुद के नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक होगी। समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया हैं।

लोकार्पण सूची

विकास कार्य का नामलागत राशि (लाख में)
1. वार्ड क्र. 15 कैनाल रोड के पास स्वामी विवेकानंद मंगल भवन एवं बाउण्ड्रीवाल निर्माण100.32
2. वार्ड क्र. 15 अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य101.90
3. वार्ड क्र. 08 पुराना बस स्टैण्ड में मिनीमाता व्यावसायिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (ब्लॉक 01, 02, 03)205.71
4. वार्ड क्र. 15 लोकल नाले का रेनोवेशन एवं पिचिंग (महानदी मेन केनाल से NH 30 तक)128.46
5. वार्ड क्र. 15, 13, 12 एवं 08 में ऑक्टेंगल स्ट्रीट पोल एवं LED लाइट स्थापना (NH रोड से काली माता मंदिर से कॉलेज रोड से केनाल रोड से चर्रा रोड दोनों साईड)124.77
6. वार्ड क्र. 06 एवं 04 में गांधी चौक से इनवेचर स्कूल तक ऑक्टेंगल स्ट्रीट पोल एवं LED लाइट14.74
7. वार्ड क्र. 09 एवं 06 में सांधा चौक से कारगिल चौक तक ऑक्टेंगल स्ट्रीट पोल स्थापना एवं 50 नग पुराने पोल का रेनोवेशन14.74
8. वार्ड क्र. 12 खेल मैदान कुरूद में ऑक्टेंगल पोल एवं हैलोजन लाइट स्थापना कार्य12.77

शिलान्यास सूची

विकास कार्य का नामलागत राशि (लाख में)
1. वार्ड क्र. 01 मंडी रोड के पास नवीन नगर पालिका कार्यालय भवन निर्माण168.30
2. वार्ड क्र. 15 अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में मल्टीपरपस इंडोर स्पोर्ट्स हॉल416.80
3. बाईपास रोड जे.डी. कॉलोनी के सामने इंडोर स्टेडियम (रंगमंच एवं बाउंड्रीवाल)274.07
4. वार्ड क्र. 05/08 जलसन तालाब उन्नयन कार्य62.29
5. वार्ड क्र. 05 मरही तालाब उन्नयन कार्य53.96
6. वार्ड क्र. 15 में केनाल रोड से भारद्वाज ऑटो पार्ट्स तक मुख्य निकासी नाली33.00
7. साहू समाज छात्रावास निर्माण कार्य25.00
8. वार्ड क्र. 14 डिपो गार्डन में स्मार्ट लाइब्रेरी निर्माण कार्य19.83

Also Read: CG New Scheme: छत्तीसगढ़ सरकार की नई योजना: हर वर्ष मिलेंगे ₹5000 रूपये, इस वर्ग के लोगों को मिलेगा लाभ…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button