
दुर्ग: New Land Guidelines: शहर के पटेल चौक पर आज भूमि की गाइडलाइन दर और रजिस्ट्री दर में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले लोगों ने चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के संचालक मनोज राजपूत द्वारा किया जा रहा था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नई गाइडलाइन दर और रजिस्ट्री दर में वृद्धि से आम जनता और छोटे व्यवसायियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। आज सुबह से ही चक्का जाम के कारण कई वाहन मार्ग अवरुद्ध रहे, जिससे शहर के महत्वपूर्ण मार्गों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दर्ज हुई झड़प
Police Action: विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की चेतावनी के बावजूद भी मार्ग खाली नहीं किया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें आईं हैं। लाठीचार्ज के बाद ही मार्ग खुल सका और यातायात सामान्य हो पाया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
देखिये वीडियो-
पहले भी हुआ था जोरदार प्रदर्शन, किरण देव के काफिले को रोका
यह पहली बार नहीं है कि दुर्ग में इस तरह का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला है। इससे पहले भी व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के काफिले को रोककर विरोध जताया था। उस समय भी प्रशासन ने संयम बरतने और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की कोशिश की थी। लगातार बढ़ती दरों के विरोध में सामने आ रहा यह प्रदर्शन राज्य सरकार के सामने आर्थिक नीतियों को लेकर चुनौती पेश करता है।
Also Read: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद कांग्रेस में कलह



