
Raipur Ganesh Jhanki: राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान उपद्रव की तैयारी कर रहे 111 बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के पास से चाकू, कैंची और कड़ा समेत कई अवैध सामान जब्त किए गए। पुलिस की समय रहते की गई कार्रवाई से किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।

IG और SSP के निर्देश पर हुई सख्ती
Raipur News: आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पहले ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि झांकी में शांति व्यवस्था बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके तहत 8 सितंबर की रात पुलिस ने कार्रवाई कर 100 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हथियार और चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से अवैध चाकू, कैंची और अन्य हथियार बरामद किए। मौदहापारा थाना क्षेत्र में एक आरोपी चोरी करते हुए पकड़ा गया। 10 से अधिक आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
भीड़ में कड़ा पहनकर कर रहे थे हमला
झांकी में भीड़ के बीच कुछ बदमाश अपने हाथों में पहने कड़े से लोगों को घायल कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर करीब 20 किलो वजनी कड़े जब्त किए। वहीं संदिग्ध गतिविधियों में पकड़े गए 10 से ज्यादा नाबालिगों को परिजनों को बुलाकर समझाइश देने के बाद छोड़ा गया।
Raipur Video: झांकी के बीच मारपीट का वीडियो वायरल
राजधानी में गणेश विसर्जन झांकी के दौरान झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जयस्तंभ चौक के पास झांकी देखने के दौरान धक्का-मुक्की के बाद दो गुटों में विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
वीडियो में युवक एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर फेंकते, लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे हैं। झगड़े के बीच कई युवकों के कपड़े भी फट गए। आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
देखिये वीडियो-
दूसरा वीडियो भी आया सामने
झांकी के दौरान ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दर्जनों लड़के मिलकर एक युवक की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग उन्हें रोकने की कोशिश करते दिखे, लेकिन विवाद की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं की है।
Also Read: छत्तीसगढ़ में थानेदार के घर चौथी बार चोरी, अलमारी तोड़कर ले गए नगदी और जेवर, मोहल्ले में दहशत



