छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के युवा संगठन द्वारा आज रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा, राजभवन तक पदयात्रा कर राज्यपाल को सौपेंगे ज्ञापन

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा आज, 5 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को राजधानी रायपुर में निकाली जाएगी। यह पदयात्रा सुबह 11 बजे गुरु घासीदास प्लाजा, आमापारा से शुरू होगी और राजभवन तक जाएगी। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवेंद्र वर्मा ने समस्त छत्तीसगढ़िया समाज से इस यात्रा में एकजुट होने की अपील की है। यह यात्रा राज्य की धार्मिक, सांस्कृतिक और भाषाई पहचान तथा मान-सम्मान की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

यात्रा का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ी पहचान की रक्षा

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के तालाबों, नदियों, जंगल-पहाड़ों और कृषि भूमि को बाहरी हस्तक्षेप से बचाना है। पदयात्रा के दौरान, यात्रा दल शास्त्री चौक से गुजरते हुए कलेक्टर कार्यालय के पास छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती करेगा और अंबेडकर प्रतिमा को नमन करेगा। छत्तीसगढ़िया समाज इस यात्रा के माध्यम से एकजुट होकर समाज में समरसता और सद्भावना स्थापित करने का संकल्प लेगा।

राजभवन में ज्ञापन सौंपकर होगा यात्रा का समापन

यह पदयात्रा राजभवन में महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के साथ समाप्त होगी। ज्ञापन के माध्यम से यात्रा दल छत्तीसगढ़ की संस्कृति और संपदा की सुरक्षा से संबंधित अपनी मांगों को शासन के समक्ष रखेगा। इस दौरान पुरखों, देवी-देवताओं और रीति-रिवाजों के मान-सम्मान की रक्षा करने पर जोर दिया जाएगा।

Also Read: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल का बड़ा ऐलान, इस दिन देंगे गिरफ्तारी, कहा- ‘मैं फरार नहीं, पुलिस मुझे ढूंढने पेट्रोल खर्च न करे, मैं खुद दूंगा गिरफ्तारी’

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button