धमतरी में सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल

धमतरी: Dhamtari Road Accident: जगदलपुर हाईवे पर पुटटू ढाबा के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही टीवीएस एक्सएल मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

इलाज के दौरान एक की मौत

जानकारी के अनुसार पुरूर थाना क्षेत्र के चंदनबिरही गांव निवासी भैया राम और किसुन साहू बाइक (क्रमांक CG24 P 9068) से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान किसुन साहू की मौत हो गई। भैया राम का उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दी मदद

घटना के समय मौजूद रोशन राठी ने तुरंत वरदान एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिवा प्रधान और डूमन साहू मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Also Read: रायपुर में सिलतरा स्टील फैक्ट्री हादसा: निर्माणाधीन प्लांट गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button