
धमतरी Gold Rate Today: वैश्विक अनिश्चितताओं, टैरिफ व अंतरराष्ट्रीय कारणों की वजह से सोना-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। सोमवार, 1 सितम्बर को सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। धमतरी के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड कॉइन की कीमत 1,08,000 रु प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं चांदी 1,25,000 रु किलो (1,250 रु तोला) तक पहुंच गई।
बढ़ती कीमतों ने आम ग्राहकों को ज्वेलरी शॉप्स से दूर कर दिया है। सर्राफा दुकानदारों का कहना है कि अब दुकानों में इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आ रहे हैं। पहले जहां लोग शादी-विवाह में 4 तोला सोना खरीदते थे, अब महंगाई के चलते 2 तोले तक सिमट रहे हैं।
Silver Rate Today: सोना-चांदी के दाम आसमान छूने से लोगों का रुझान अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ रहा है। फिर भी शादियों और शुभ कार्यों में इसकी अनिवार्यता के कारण मजबूरी में लोग कम मात्रा में खरीददारी कर रहे हैं।
सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित बरडिया ने बताया –
- 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,08,000 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट गोल्ड: ₹95,950 प्रति 10 ग्राम
- 20 कैरेट गोल्ड: ₹87,600 प्रति 10 ग्राम
- चांदी: ₹1,25,000 प्रति किलो
उन्होंने कहा कि “अभी स्थिति यही बनी हुई है कि सोना-चांदी में तेजी जारी रहेगी। व्यापार 40-50% तक गिर गया है और आगे पितृपक्ष में तो धंधा लगभग ठप हो जाएगा।”
Also Read: Google Warning: गूगल पर भूलकर भी न करें ये 5 सर्च, वरना हो सकती है जेल



