
रायपुर: CG NHM Employees Protest: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हजारों संविदा कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आज विधानसभा घेराव करेंगे NHM कर्मचारियों यह आंदोलन 10 जुलाई से चल रहा है और अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर धरना स्थल पर करीब 16,000 कर्मचारी एकत्र होंगे, जो वहां से विधानसभा की ओर कूच करेंगे।
प्रमुख मांगें: नियमितीकरण से लेकर मेडिकल बीमा तक
NHM कर्मचारियों की 10 प्रमुख मांगों में शामिल हैं:
- नियमितीकरण
- समान कार्य-समान वेतन
- ग्रेड पे निर्धारण
- मेडिकल बीमा
- अनुकंपा नियुक्ति
- 27% वेतन वृद्धि
- सेवा सुरक्षा
- सामाजिक सुरक्षा लाभ
- पदोन्नति नीति
- भविष्य निधि योजना में शामिल करना
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, स्वास्थ्य सेवाएं ठप होने की चेतावनी
कर्मचारियों का आरोप है कि कोविड-19 महामारी के समय जब वे कोरोना वॉरियर्स कहलाए, तब उन्हें सम्मानित किया गया, लेकिन अब उनकी वाजिब मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो प्रदेशभर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

20 वर्षों से लंबित हैं मांगें, 100 से अधिक ज्ञापन दे चुके कर्मचारी
Assembly Siege Today: छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी ने बताया कि राज्य में हजारों कर्मचारी पिछले दो दशकों से संविदा पर कार्यरत हैं, लेकिन आज तक उन्हें स्थायी नियुक्ति नहीं दी गई। उन्होंने कहा,
“हमने 100 से अधिक बार सरकार को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला।” डॉ. मिरी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत इस समस्या के समाधान का वादा किया गया था, जो अब तक अधूरा है।

संघ की अपील: सरकार वार्ता करे, नहीं तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा
NHM Employees Union: एनएचएम कर्मचारी संघ ने सरकार से अपील की है कि वह वार्ता की पहल करे और कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन की राह अपनाएंगे।

CG NHM Employees Protest: यह आंदोलन छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था और कर्मचारियों की स्थिति को लेकर सरकार और प्रशासन के लिए एक गंभीर चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।



