
जगदलपुर: Jagdalpur Garba Viral Video: नवरात्रि पर्व पर पूरे प्रदेश में गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच जगदलपुर में आयोजित एक गरबा कार्यक्रम में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक मुस्लिम युवक के प्रवेश करने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई।
जानकारी के अनुसार, शहर के गणपति रिसॉर्ट में रोटरी क्लब द्वारा गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान शाकिब नवाब नामक युवक आयोजन स्थल पर पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही सनातन क्षेत्रीय मंच के सदस्य मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।
संगठन के सदस्यों ने युवक को माता की प्रतिमा के समक्ष दंडवत कराया, तिलक लगाया, प्रसाद खिलाया और माता के जयकारे लगवाए। इस घटना का वीडियो भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।



