CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद राज्य में धान खरीदी जारी; साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को मिला ज्ञानपीठ सम्मान; थाने में शराब पार्टी करने वाले दो आरक्षक SSP द्वारा लाइन अटैच; रेलवे–NDRF की हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल से स्टेशन में हड़कंप; अभनपुर CHC में नसबंदी ऑपरेशन अधूरा छोड़ने पर विवाद; बलरामपुर में नशीला कफ सिरप नेटवर्क का भंडाफोड़, स्कूल शिक्षा सचिव ने प्राचार्यों को दिए अहम निर्देश, 140 बोतल ओनरेक्स जब्त और तीन तस्कर गिरफ्तार; रायपुर में राज्य स्तरीय आवास मेला, सस्ते और आधुनिक घरों के लिए बड़ा मौका; हाईकोर्ट ने कोरिया संयुक्त भर्ती मामले में सरकार की समीक्षा याचिका खारिज कर 36 अभ्यर्थियों की नियुक्ति का आदेश; NHRC की छापेमारी में रायपुर की मशरूम और बिस्कुट फैक्ट्रियों से 109 नाबालिग बच्चे रेस्क्यू समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बावजूद राज्य में धान खरीदी जारी, रोज 2–2.5 लाख क्विंटल की आवक
Paddy Procurement: पूरे छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी बाधा के जारी है। प्रतिदिन औसतन 2–2.5 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। 17 नवंबर को 2,43,831 क्विंटल धान खरीदा गया। किसानों के लिए पारदर्शी टोकन सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमी मापक और भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सरकार ने खरीदी के लिए 26,200 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जारी की है।
हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को मिला ज्ञानपीठ पुरस्कार, रायपुर स्थित घर में हुआ ऐतिहासिक सम्मान
Literary Honor: छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को रायपुर स्थित आवास पर हिंदी का सर्वोच्च सम्मान ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ प्रदान किया गया। ज्ञानपीठ के महाप्रबंधक आर.एन. तिवारी ने उन्हें वाग्देवी प्रतिमा, प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार राशि भेंट की। यह छत्तीसगढ़ के साहित्यिक इतिहास का पहला ज्ञानपीठ सम्मान है।
थाने में बैठकर शराब पार्टी करने वाले आरक्षकों को SSP ने किया लाइन अटैच किया
Police Action: बिलासपुर जिले की मोपका पुलिस चौकी में दो आरक्षकों की शराबखोरी का वीडियो वायरल होते ही SSP रजनेश सिंह ने तुरंत कड़ी कार्रवाई की। संतोष राठौर और धनेश साहू को लाइन अटैच कर दिया गया है। देर रात एक युवक चौकी किसी काम से पहुँचा था, जहाँ उसने दोनों आरक्षकों को पैग बनाते देख वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो बनाते देख आरक्षक संतोष राठौर भड़क गया और युवक पर बहसबाजी के साथ जान से मारने की धमकी भी दे डाली। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
रेलवे–NDRF की हाई-इंटेंसिटी मॉक ड्रिल से स्टेशन में हड़कंप
Emergency Drill: भिलाई के बीएमवाई रेलवे यार्ड पर अचानक सायरन बजते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और NDRF की संयुक्त मॉक ड्रिल थी। इसमें रेल हादसे, आग, डिरेलमेंट और रेस्क्यू जैसी वास्तविक परिस्थितियों का अभ्यास किया गया। ART और ARMV टीमों ने तेजी से राहत कार्यों का प्रदर्शन किया। रेलवे प्रशासन, सिविल डिफेंस, बीएसपी फायर टीम, एंबुलेंस और पुलिस बल की बड़ी तैनाती की गई थी।
अभनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी ऑपरेशन का विवाद, आधा ऑपरेशन कर महिला को घर भेजने का आरोप
Medical Negligence: रायपुर के अभनपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर की गंभीर लापरवाही सामने आई। महिला का ऑपरेशन अधूरा छोड़कर उसे सिलाई करके घर भेज दिया गया। परिजनों को जानकारी होने पर भारी हंगामा हुआ। परिजनों ने बीएमओ को ज्ञापन देकर दोषी डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच जारी है।
कफ सिरप के नाम पर नशे का बड़ा नेटवर्क उजागर, तीन तस्कर गिरफ्तार और 140 बोतल ओनरेक्स जब्त
Narcotics Bust: बलरामपुर-रामानुजगंज क्षेत्र में आबकारी विभाग ने पलटन घाट में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सप्लायर्स को पकड़ा और 140 बोतल नशीला कफ सिरप ओनरेक्स जब्त किया। आरोपी झारखंड से सिरप लाकर स्थानीय युवाओं में नशे के रूप में बेच रहे थे। मुख्य आरोपी प्रवीण कश्यप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। NDPS एक्ट की धारा 21(सी) और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है।
स्कूल शिक्षा सचिव ने प्राचार्यों को दिए अहम निर्देश, परिणाम में 10% वृद्धि बरकरार रखने पर जोर
CG School Result: स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने बलौदाबाजार जिला प्रवास के दौरान प्राचार्यों की बैठक लेकर बोर्ड परीक्षा तैयारी की समीक्षा की और अहम निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से उत्कृष्ट आचरण और उच्च नैतिकता का उदाहरण पेश करने को कहते हुए बेहतर प्रदर्शन पर पुरस्कार तथा लापरवाही पर कार्यवाही की चेतावनी दी। श्री परदेशी ने विगत वर्ष की परीक्षा परिणाम में हुई 10 प्रतिशत की वृद्धि को बरकरार रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्देश दिया, साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों को पिछले प्रश्न पत्रों से उत्तर लिखने की प्रैक्टिस कराने को कहा। उन्होंने अपार आईडी बनाने, त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति, यू-डाईप्लस प्रविष्टि और माध्यन्ह भोजन की गुणवत्ता का नियमित निरीक्षण करने जैसे महत्वपूर्ण एजेंडों पर भी विस्तृत समीक्षा की।
रायपुर में राज्य स्तरीय आवास मेला 23–25 नवंबर तक, सस्ते और आधुनिक घर खरीदने वालों को बड़ा मौका
Housing Expo: राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड में 23–25 नवंबर तक राज्य स्तरीय आवास मेला आयोजित हो रहा है। 2,060 करोड़ की परियोजनाओं, हाउसिंग लोन स्टॉल, साइट विजिट, नई निर्माण तकनीक और सूर्यघर योजना की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेगी। सभी प्रमुख बैंकों के लोन स्टॉल और वास्तु विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे।
कोरिया भर्ती मामले में सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने समीक्षा याचिका खारिज कर 36 अभ्यर्थियों को नियुक्ति का आदेश
Court Update: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कोरिया संयुक्त भर्ती 2012 मामले में राज्य सरकार की समीक्षा याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने 36 अभ्यर्थियों को 28 नवंबर 2025 से पहले नियुक्ति देने का निर्देश दिया है। 10 साल पुराने नकल विवाद को कोर्ट ने पहले ही निरस्त कर दिया था। शासन की दलीलें कोर्ट में टिक नहीं सकीं।
रायपुर में मशरूम और बिस्कुट फैक्ट्री पर NHRC की छापेमारी, बाल श्रम में लगे 109 बच्चे रेस्क्यू
Child Rescue: NHRC की टीम ने रायपुर के सड्डू और खरोरा स्थित फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर 109 नाबालिग लड़के-लड़कियों को मुक्त कराया। इनमें 70 बच्चे मशरूम फैक्ट्री और 39 बिस्कुट फैक्ट्री में काम करते मिले। बच्चे उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से लाए गए थे। सभी को प्रशासन की निगरानी में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।



