Raipur Drugs Supply Case: रायपुर में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक गिरफ्तार, रसूखदारों से कनेक्शन उजागर

Raipur Drugs Supply Case: राजधानी रायपुर में पुलिस ने ड्रग्स (एमडीएमए) सप्लाई से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नव्या शहर के कई रसूखदारों और कारोबारियों से जुड़ी हुई थी। उनकी डिमांड पर वह ड्रग्स की व्यवस्था करती थी। पुलिस को शक है कि इस रैकेट में और भी बड़े नाम शामिल हो सकते हैं।

आबकारी घोटाले के आरोपी से भी संबंध

Excise scam: सूत्रों के अनुसार, नव्या का नाम आबकारी घोटाले में जेल में बंद एक बड़े आरोपी से भी जुड़ा है। बताया जाता है कि आरोपी के घर में इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करते हुए दोनों का परिचय हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। हालांकि आरोपी के जेल जाने के बाद बातचीत बंद हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने नव्या को 5 दिन की रिमांड पर लिया है और पूछताछ जारी है।

कार कारोबारी और दोस्तों पर जांच की आंच

पुलिस ने रविवार को नव्या से जुड़े दो युवकों और एक युवती को भी हिरासत में लिया। इसके अलावा शहर के एक कार कारोबारी से भी पूछताछ हो रही है। पुलिस को मिले वॉट्सऐप चैट में ड्रग्स लेन-देन का जिक्र है। माना जा रहा है कि कारोबारी का नाम इस नेटवर्क में अहम है।

ड्रग्स पैडलिंग केस में रायपुर पुलिस ने नव्या मलिक को मुंबई से अरेस्ट किया है।

नाइट पार्टियों में सप्लाई करती थी ड्रग्स

CG Drugs Supply: कटोरातालाब की रहने वाली नव्या लंबे समय से ड्रग्स कारोबार से जुड़ी हुई थी। इंटीरियर डिजाइनिंग के जरिए वह बड़े व्यापारियों और रसूखदारों के संपर्क में आई। शहर की नाइट पार्टियों में उसका आना-जाना रहता था और वहीं ड्रग्स की सप्लाई करती थी।

मोबाइल में छिपे कई राज

Raipur Drugs Queen Case: पुलिस ने नव्या के पास से करीब आधा दर्जन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इनमें से एक मोबाइल उसके फ्लैट से बरामद हुआ, जिसे उसने जानबूझकर छुपा दिया था। इस फोन में ड्रग्स डिस्ट्रीब्यूटर्स और कंज्यूमरों के कई नंबर सेव हैं। माना जा रहा है कि यही मोबाइल पुलिस की जांच में अहम कड़ी साबित होगा।

मुंबई से पकड़ा गया साथी अयान

नव्या रायपुर से फरार होकर मुंबई चली गई थी, जहां वह अयान नाम के युवक के साथ फ्लैट में रह रही थी। पुलिस ने वहां छापा मारकर अयान को भी गिरफ्तार किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि अयान के रायपुर के कई युवाओं से संबंध थे और वह भी नाइट पार्टियों में शामिल होता था। अयान के मोबाइल से भी ड्रग्स ट्रांजेक्शन से जुड़े कई सबूत मिले हैं।

23 अगस्त को हर्ष आहूजा, मोनू विश्नोई और दीप धनोरिया गिरफ्तार किया था।

रायपुर में नशे का बढ़ता कारोबार

पिछले कुछ वर्षों में रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में हेरोइन, एमडीएमए और ब्राउन शुगर जैसे नशे की खपत तेजी से बढ़ी है। पुलिस ने केवल दो महीनों में 46 से ज्यादा सप्लायर और तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2.11 करोड़ रुपये कीमत का ड्रग्स जब्त किया गया। इसके अलावा 500 से ज्यादा युवाओं के नाम सामने आए हैं, जो नशा खरीदते या इस्तेमाल करते थे।

Also Read: क्राइम: राहुल गांधी विचार मंच के जिला सहसचिव 50 हजार के गांजा के साथ गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button