
धमतरी: जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आत्महत्या के तीन दुखद मामले सामने आए हैं। इनमें कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो और कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मामला शामिल है। अस्पताल पुलिस चौकी ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
11वीं की छात्रा ने लगाई फांसी
धमतरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा ने खुदकुशी कर ली।
- मृतका का नाम: अनुसा यादव (16 वर्ष), निवासी नंदी चौक कोष्टापारा।
- रविवार रात जब अनुसा के भाई और माँ गरबा देखने गए थे, तब उसने यह कदम उठाया।
- माँ जब वापस लौटीं और बेटी को हिलता-डुलता नहीं देखा, तो तुरंत डीसीएच ले गईं, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
- डॉक्टरों ने बताया कि गले पर फंदे का निशान दिख रहा है। भाई जब घर लौटा तो उसने पंखा मुड़ा हुआ पाया।
शराब के नशे में अधेड़ ने खाया जहर
कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही एक अन्य मामले में अधारी नवागांव वार्ड निवासी एक अधेड़ ने जहर का सेवन कर लिया।
- मृतक का नाम: श्रवण कुमार साहू (52 वर्ष), पिता गौर।
- बताया गया कि श्रवण कुमार साहू एक महीने से लगातार शराब का सेवन कर रहे थे।
- रविवार-सोमवार की रात करीब 2 बजे उन्होंने अपने बेटे को उठाया और बताया कि जहर खा लिया है।
- उन्हें गुप्ता नर्सिंग होम ले जाया गया, जहाँ से जिला अस्पताल रेफर किया गया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मजदूर ने भी दे दी जान
तीसरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खम्हरिया से सामने आया, जहाँ एक मजदूर ने आत्महत्या कर ली।
- मृतक का नाम: व्यास नारायण विश्वकर्मा (36 वर्ष), पिता धरमसिंह।
- पेशे से मजदूर व्यास नारायण ने रविवार रात जहर का सेवन कर लिया।
- उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि तीनों ही मामलों में आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है और वह जाँच कर रही है।
Also Read: धमतरी में दुःखद घटना: दुर्गा पंडाल के पंडा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या



