CG Cabinet Meeting: 9 सितंबर को साय कैबिनेट की पहली बैठक, सभी 14 मंत्री होंगे शामिल

CG Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट की पहली बैठक 9 सितंबर 2025, मंगलवार को होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी। खास बात यह है कि इसमें हाल ही में शामिल हुए सभी 14 मंत्री मौजूद रहेंगे।

पिछली बैठक 19 अगस्त को हुई थी

साय कैबिनेट की पिछली बैठक 19 अगस्त 2025 को हुई थी, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए थे। इसमें सबसे बड़ा फैसला आदिवासी और माडा पॉकेट क्षेत्र के हितग्राही परिवारों को चना वितरण योजना को नए तरीके से लागू करने का रहा। इसके तहत अब चना की खरीदी NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म से की जाएगी और प्रक्रिया न्यूनतम सर्विस चार्ज पर पूरी होगी।

इसके अलावा, जुलाई से नवंबर 2025 तक जिन पात्र परिवारों को चना नहीं मिल पाया है, उन्हें दिसंबर 2025 तक बकाया चना उपलब्ध कराने का भी फैसला लिया गया। इस निर्णय से हजारों ग्रामीण परिवारों को राहत मिलेगी।

पिछली कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले

पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने नवा रायपुर को आईटी/आईटीईएस (IT/ITES) उद्योग का हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया था। इसके लिए 90 एकड़ भूमि रियायती दर पर आवंटित करने की मंजूरी दी गई। सरकार का मानना है कि इस फैसले से आईटी सेक्टर में निवेश बढ़ेगा, नई कंपनियों का आगमन होगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बनेंगे।

आईटी हब का विकास नवा रायपुर को तकनीकी और औद्योगिक दृष्टि से मजबूत बनाएगा। साथ ही इससे शहरीकरण और आधारभूत ढांचे को भी बढ़ावा मिलेगा, जिसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा।

9 सितंबर की बैठक पर टिकी नजरें

अब सभी की नजरें 9 सितंबर को होने वाली साय कैबिनेट की पहली बैठक पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि इसमें कई बड़े और अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। विस्तार के बाद पूरी टीम के साथ होने वाली यह बैठक सरकार की कार्ययोजना और आने वाले दिनों की प्राथमिकताओं का खाका तय कर सकती है।

Also Read: छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार पर घमासान: कांग्रेस ने दी चुनौती, भाजपा ने पलटवार में पूछा किस समाज के मंत्री को हटाना चाहती है?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button