
रायपुर: CG School Time Change: लंबे समय से उठ रही मांग और शिक्षक संगठनों के दबाव के बाद अब शनिवार को स्कूल संचालन का समय एक बार फिर सुबह 7:30 बजे से होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के निर्देश पर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने शिक्षा सचिव को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। संभावना है कि सोमवार को अनुमोदन मिलने के बाद राज्य शासन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया जाएगा।
क्यों बदला जा रहा समय?
CG School Time Change: इस शिक्षा सत्र में शिक्षा विभाग ने अपने शैक्षणिक कैलेंडर में बदलाव करते हुए शनिवार का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित किया था। शनिवार को बैगलेस डे घोषित होने के कारण इस दिन योग, व्यायाम, खेल और अन्य गतिविधियाँ कराई जाती हैं। लेकिन देर से स्कूल खुलने पर व्यावहारिक दिक्कतें सामने आईं—
- योग-व्यायाम का समय प्रभावित हुआ
- बच्चों और शिक्षकों दोनों को असुविधा हुई
इसी वजह से शिक्षक संगठनों ने समय पूर्ववत करने की मांग की थी।

प्रस्तावित समय-सारणी
CG School Department: लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रस्ताव भेजते हुए शनिवार के लिए स्कूल समय इस प्रकार तय करने की बात कही है:
- एक पाली वाले स्कूल: सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक
- दो पाली वाले स्कूल:
- हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी: सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक
- प्राइमरी और मिडिल स्कूल: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक
कब से लागू होगा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य शासन की ओर से आदेश जारी होते ही शनिवार को स्कूल संचालन का नया समय प्रभावी हो जाएगा।
Also Read: Google Warning: गूगल पर भूलकर भी न करें ये 5 सर्च, वरना हो सकती है जेल



