
Chaitanya Baghel Case: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें बुखार होने की जानकारी मिलते ही हाईकोर्ट ने जेल अधीक्षक को कानूनी अनुसार सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मामले में अब दो हफ्ते बाद अगली सुनवाई होगी।
गिरफ्तारी जन्मदिन पर, सुप्रीम कोर्ट के बाद हाईकोर्ट की शरण
CG Money Laundering Case: बता दें कि ईडी ने 18 जुलाई को भिलाई-3 स्थित उनके निवास से चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था, वो भी उनके जन्मदिन के दिन। गिरफ्तारी के खिलाफ पहले उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जहां से निर्देश मिलने के बाद अब मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।
2100 करोड़ के घोटाले में मुख्य भूमिका का आरोप
CG liquor Scam Update: ईडी का आरोप है कि 2019 से 2022 के बीच हुए 2100 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की बड़ी भूमिका रही। ईडी का दावा है कि घोटाले की पूरी फाइनेंशियल मैनेजमेंट की जिम्मेदारी चैतन्य बघेल पर थी। इस मामले में उनके पिता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी आरोपी बनाया गया है।



