
रायपुर CG DJ Ban: राजधानी रायपुर में आगामी 8 सितंबर को गणेश झांकी निकलेगी। जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। झांकी में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
Raipur Ganesh Jhanki: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीएम उमाशंकर बंदे और एएसपी लखन पटले ने की। अधिकारियों ने आयोजकों से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने और नगर निगम से अनिवार्य अनुमति लेने की अपील की।
एएसपी लखन पटले ने कहा कि झांकी निर्धारित समय और रूट पर ही निकाली जाएगी। नशा सेवन पर रोक रहेगी और पुलिस पूरी तरह निगरानी करेगी। किसी भी तरह का हंगामा या अनुशासनहीनता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस बैठक में एएसपी डॉ. प्रशांत शुक्ला, सीएसपी दौलत राम पोर्ते, सीएसपी आईपीएस इशू अग्रवाल सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



