
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कामकाज को लेकर छत्तीसगढ़ में जनता की राय सामने आ गई है। इंडिया टुडे-सी वोटर के मूड ऑफ द नेशन (MOTN) सर्वे के मुताबिक अगस्त 2025 में प्रदेश के 41.9 फीसदी लोगों ने उनके काम से संतोष जताया है। इस आंकड़े ने उन्हें बड़े राज्यों की सूची में दूसरा स्थान दिलाया है।
फरवरी से अगस्त तक संतुष्टि में इजाफा
इसी सर्वे में फरवरी 2025 में सीएम साय को 39 फीसदी लोगों का समर्थन मिला था, जो अब बढ़कर 41.9 फीसदी हो गया है। यानी करीब 2.9 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है। यह इशारा करता है कि जनता में उनके काम को लेकर भरोसा लगातार बढ़ा है।
कामकाज पर जनता की सकारात्मक राय
विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री बनने के बाद जिन योजनाओं पर तेज़ी से काम किया, उन्होंने सीधा असर आम लोगों पर डाला। पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को राहत, किसानों को धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और महिलाओं के लिए महतारी योजना के तहत हर महीने 1000 रुपए की सहायता जैसी योजनाएं उनकी लोकप्रियता की वजह मानी जा रही हैं।

बड़े राज्यों की सूची में दूसरा स्थान
बड़े राज्यों के वर्ग में साय का प्रदर्शन दूसरे नंबर पर रहा है। पहले स्थान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं। इस रैंकिंग से साफ है कि साय का कामकाज न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा जा रहा है।

जनता से जुड़ाव बना रहा मजबूत
सरकार की योजनाओं को ज़मीन पर उतारने के साथ-साथ मुख्यमंत्री लगातार लोगों से संवाद बनाए हुए हैं। इससे उनकी छवि एक सक्रिय और जन-सेवा में लगे नेता की बन रही है, जो आने वाले वक्त में राजनीतिक लिहाज़ से भी अहम मानी जा सकती है।
Also Read: CM साय ने जापानी कंपनी को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित, होंगे कई फायदे



