CG Family Suicide News: छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, 3 मासूमों बच्चों की दर्दनाक मौत

पखांजूर। CG Family Suicide News: छत्तीसगढ़ के पखांजूर के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर के ग्राम पी. व्ही. 70 शांतिनगर से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें तीन मासूम बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत बच्चों की उम्र क्रमशः 11, 7 और 5 वर्ष थी। माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका पखांजूर के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Pakhajanur News: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक जहर खाने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव से जूझ रहा था, हालांकि इसे पुलिस ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस घटना स्थल पर मौजूद हैं और मामले की तहकीकात कर रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही इस घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल परिवार के दोनों माता-पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।

Also Read: Lady Dies After Delivery: बिरगांव स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के 12 घंटे बाद महिला की मौत, डॉक्टर नदारद, वार्ड ब्वॉय ने लगाया इंजेक्शन, परिजन कर रहे कार्रवाई की मांग

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button