
ED Raid: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि और उससे जुड़े कारोबारियों पर केंद्रित है।
रायपुर के शंकर नगर में दबिश
CG Today ED Raid: रायपुर में शंकर नगर इलाके के कारोबारी विनय गर्ग के घर पर ED की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि यहां छापे के दौरान 8 से 10 अधिकारी और सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा शहर के कई और व्यापारियों के ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है।
एक साथ कई जिलों में छापेमारी
CG Breaking News: दुर्ग, भिलाई और बिलासपुर में भी ED की टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि अकेले रायपुर में ही 8 से 10 अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार्रवाई किस मामले से जुड़ी हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि बड़े वित्तीय लेन-देन और संदिग्ध कारोबार की जांच की जा रही है।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
CG Today Big News: अब तक ED की ओर से छापेमारी से जुड़े कारणों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि लगातार हो रही दबिश से कारोबारी जगत में हलचल तेज हो गई है।



