
मुंगेली Mungeli News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां जगताकापा गांव के सरपंच इंदल गोंड को एक महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
महिला के घर में घुसा सरपंच
पीड़िता ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि 30 अगस्त 2025 की शाम लगभग 6 बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का सरपंच शराब के नशे में धुत होकर उसके घर में जबरन घुस आया।
आरोपी ने महिला के साथ अशोभनीय हरकतें कीं और आपत्तिजनक मांग रखी। महिला ने जब विरोध किया तो सरपंच ने उसे धमकाते हुए चुप रहने के लिए दबाव बनाया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। 55 वर्षीय सरपंच इंदल गोंड को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
जेल भेजा गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
गांव में आक्रोश
इस घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक जनप्रतिनिधि का इस तरह का कृत्य न केवल महिला का अपमान है बल्कि पूरे पंचायत क्षेत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।



