
CG Vyapam ADEO Result 2025 Out: छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संयुक्त मेरिट सूची (Combined Merit List) और Final Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट 14 अगस्त 2025 को जारी किया गया है।

Chhattisgarh Vyapam ADEO Result 2025
ADEO परीक्षा 2025 में पुरुष वर्ग में योगेश कुमार ने 85.25 अंक लेकर टॉप किया है, जबकि महिला वर्ग में पूजा पटेल ने 85 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है।
CG Vyapam ADEO Result 2025: ADEO भर्ती विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) |
| पद का नाम | सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) |
| कुल रिक्तियाँ | 200 |
| परीक्षा तिथि | 15 जून 2025 (रविवार) |
| परिणाम जारी होने की तारीख | 14 अगस्त 2025 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा + साक्षात्कार |
| आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
मेरिट लिस्ट में नाम है तो क्या होगा आगे?
जिन उम्मीदवारों का नाम CG Vyapam ADEO Merit List 2025 में आया है, उन्हें अब इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इसमें कैंडिडेट्स के ज्ञान, व्यक्तित्व, और कंप्रीहेंशन स्किल्स की जांच होगी। इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी जिसमें दोनों चरणों के नंबर जोड़े जाएंगे।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
अगर आप अपना नाम और अंक चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले https://vyapamcg.cgstate.gov.in खोलें।
- होमपेज पर “Result” सेक्शन में जाएं।
- वहां “CG Vyapam ADEO Result 2025” लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- एक PDF खुलेगी जिसमें रोल नंबर, नाम, श्रेणी और अंक दिए होंगे।
- चाहें तो PDF को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
CG Vyapam ADEO Cut Off 2025
कटऑफ वही न्यूनतम अंक हैं जिनके आधार पर तय होगा कि कौन इंटरव्यू में पहुंचेगा। ये कटऑफ अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग होंगे – जैसे GEN, OBC, SC, ST आदि। कटऑफ को तय करने में कुल वैकेंसी, पेपर का लेवल और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखा जाता है।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| व्यापम / आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
| संयुक्त मेरिट सूची डाउनलोड करें | डाउनलोड करें |
| रिजल्ट चेक करें | क्लिक करें |
| ADEO अंतिम उत्तर कुंजी देखें | डाउनलोड करें |
| 15 अंकों का बोनस | क्लिक करें |
| मॉडल उत्तर | डाउनलोड करें |
| अन्य सरकारी नौकरी अपडेट | क्लिक करें |
अगर आपका नाम इस बार की ADEO Merit List 2025 में है, तो इंटरव्यू की तैयारी में लग जाइए। और अगर नहीं है, तो निराश मत होइए, CG Vyapam हर साल कई वैकेंसी निकालता है – अगली बार सही।



