CG Bastar Assistant Veterinary Officer Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ बस्तर में सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी के 15 पदों पर सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

CG Bastar Assistant Veterinary Officer Vacancy 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। बस्तर जिले के संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जगदलपुर कार्यालय की ओर से सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (VFA) के 15 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 तय की गई है।

सहायक पशु चिकित्सा भर्ती का संक्षिप्त विवरण: Assistant Veterinary Officer Vacancy 2025

जानकारीविवरण
विभाग का नामसंयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, जगदलपुर (बस्तर, छ.ग.)
पद का नामसहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (VFA)
कुल पद15
नौकरी का प्रकारसंविदा
स्थानजिला बस्तर, छत्तीसगढ़
विज्ञापन क्रमांक3407/स्था०ब/2025-26
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
आवेदन शुल्कनिःशुल्क
आधिकारिक वेबसाइटbastar.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां: Important Dates

घटनातिथि
आवेदन शुरू25 जुलाई 2025
आवेदन अंतिम तिथि11 अगस्त 2025

शैक्षणिक योग्यता: Educational Qualification

  • 12वीं पास (बायोलॉजी विषय के साथ) अनिवार्य है।
  • वेटनरी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा (पशुपालन में प्रमाण-पत्र) होना चाहिए।

आयु सीमा: Age Limit (01.01.2025 की स्थिति में)

श्रेणीन्यूनतमअधिकतम
सामान्य18 वर्ष35 वर्ष
OBC18 वर्ष38 वर्ष
SC/ST18 वर्ष40 वर्ष

वेतन: Assistant Veterinary Officer Salary

पद का नामप्रतिमाह वेतन
सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी₹18,000/-

आवेदन कैसे करें? How to Apply?

  1. सबसे पहले विभागीय आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें
  2. फॉर्म में सभी जानकारी हिंदी में भरें और फोटो चिपकाएं
  3. आवश्यक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, पहचान पत्र, डिप्लोमा की कॉपी आदि संलग्न करें।
  4. दो लिफाफे जिसमें 5 रुपये का डाक टिकट चिपका हो, फॉर्म के साथ लगाएं।
  5. फॉर्म को स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री ए.डी. से नीचे दिए पते पर भेजें:

संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, चांदनी चौक, जगदलपुर, जिला-बस्तर, पिन-494001 (छ.ग.)

जरूरी दस्तावेज: Required Documents

  • आधार कार्ड की फोटोकॉपी
  • 10वीं और 12वीं की अंकसूची
  • वेटनरी डिप्लोमा की कॉपी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो)

चयन प्रक्रिया: Assistant Veterinary Officer Selection Process

  • स्थानीयता व अनुभव को प्राथमिकता मिलेगी
  • चयन शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के आधार पर होगा
  • चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति दी जाएगी
  • प्रतीक्षा सूची से भी चयन हो सकता है यदि कोई समय पर नहीं पहुंचे
लिंक का विवरणलिंक
विभागीय विज्ञापनविज्ञापन डाउनलोड करें
आवेदन फॉर्म लिंकफॉर्म डाउनलोड करें
ऑफिशियल वेबसाइटbastar.gov.in
सरकारी नौकरी भर्ती अपडेटयहां क्लिक करें

ध्यान दें:

  • आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है, किसी को पैसे न दें
  • फॉर्म भरने में दिक्कत हो तो किसी नजदीकी ऑनलाइन सेंटर से मदद लें
  • सभी दस्तावेज स्वप्रमाणित (Self Attested) करने अनिवार्य हैं

यह नौकरी उनके लिए खास है जो पशुपालन, ग्रामीण सेवा और संविदा नौकरी में रुचि रखते हैं। समय पर आवेदन करें और मौके का फायदा उठाएं।

Also Read: District Court Dantewada Vacancy 2025: जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा में कार्यालय सहायक और भृत्य के पदों पर भर्ती, 5वीं और 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button