CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, छत्तीसगढ़ में राजनीतिक भूचाल चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी से गरमाई सियासत, ईडी छापों पर कांग्रेस का विरोध, विधानसभा में बोरे-बासी और धान घोटाले पर हंगामा, हसदेव अरण्य में पेड़ कटाई का मुद्दा छाया, नक्सल ऑपरेशन में 6 बड़े माओवादी ढेर, मोतियाबिंद अंधत्व से 11 जिले मुक्त, मेडिकल स्टूडेंट्स को राहत, किसानों के लिए धान खरीदी टारगेट बढ़ा समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

Table of Contents

11 जिलों में मोतियाबिंद अंधत्व पर फुलस्टॉप, डेढ़ साल में 1.80 लाख ऑपरेशन:

Cataract Blindness Free: छत्तीसगढ़ में हेल्थ डिपार्टमेंट की बड़ी कामयाबी सामने आई है। राज्य के 11 जिलों को “कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस बैकलॉग फ्री” घोषित कर दिया गया है। मतलब, इन इलाकों में अब मोतियाबिंद से अंधेपन के पुराने केस नहीं बचे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में डेढ़ साल में 1.80 लाख से ज्यादा मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए। नेत्रदान को भी बढ़ावा मिला, 351 लोगों ने आंखें दान कीं। राज्य के 25 जिला अस्पतालों और 10 मेडिकल कॉलेजों समेत कुल 43 स्वास्थ्य संस्थानों में फ्री नेत्र ऑपरेशन की सुविधा चालू है।

मेडिकल पढ़ाई में बड़ा फैसला: अब सिर्फ 1 साल बॉन्ड सर्विस, EWS की खाली सीटें सामान्य वर्ग को

Medical Bond Service CG: छत्तीसगढ़ में MBBS जैसे मेडिकल कोर्सेस के एडमिशन में नियमों को स्टूडेंट्स फ्रेंडली बनाया गया है। अब मेडिकल ग्रेजुएट्स को सिर्फ 1 साल की बॉन्ड सेवा करनी होगी, पहले ये दो साल थी। इसके अलावा EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) की जो सीटें खाली रह जाएंगी, उन्हें अब सामान्य वर्ग के छात्रों को दे दिया जाएगा। इससे सीटें खाली नहीं जाएंगी और मेरिट पर असर नहीं पड़ेगा।

अबूझमाड़ में नक्सलियों से भिड़ंत, 6 बड़े लीडर ढेर, भारी मात्रा में हथियार मिले

Naxal Operation CG: नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इसमें 6 हार्डकोर नक्सली लीडर मारे गए। मौके से AK-47, SLR राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है। बारिश के मौसम में भी ऑपरेशन जारी है और ये मुठभेड़ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस बोले- बदले की कार्रवाई

ED Raid Bhilai: ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद कांग्रेस ने मोदी सरकार और ईडी पर जमकर निशाना साधा है। पार्टी ने एलान किया है कि 19 जुलाई को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा। कांग्रेस इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ बता रही है।

विधानसभा में बोरे-बासी घोटाला गूंजा, जांच के लिए बनी विधायकों की कमेटी

Bore-Basi Scam CG: मानसून सत्र के दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए कथित बोरे-बासी घोटाले का मामला गरमाया रहा। बीजेपी विधायकों ने सदन में जोरदार तरीके से ये मुद्दा उठाया। इस पर श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने जांच के लिए विधायकों की एक समिति गठित करने का एलान कर दिया है।

किसानों के लिए खुशखबरी: धान खरीदी का टारगेट 78 लाख मीट्रिक टन

Paddy Procurement Target CG: धान उत्पादन करने वाले छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2024-25 के लिए धान खरीदी का लक्ष्य 70 से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि ये “डबल इंजन सरकार” का किसानों के लिए समर्पण दर्शाता है। इससे राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

सदन में हसदेव अरण्य का मुद्दा उठा, पेड़ कटाई पर बवाल

Hasdeo Aranya Tree Cutting: विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस ने हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। विपक्ष ने इस पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की, लेकिन स्पीकर ने अस्वीकार कर दिया। इस पर सदन में जबरदस्त हंगामा हुआ और कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

1 अगस्त 2025 से OPS बंद, नई भर्तियों को मिलेगा NPS या UPS का विकल्प

CG Pension Policy Updated: छत्तीसगढ़ सरकार ने पेंशन प्रणाली में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए 1 अगस्त 2025 से पुरानी पेंशन योजना (OPS) को समाप्त करने का निर्णय लिया है। अब राज्य में सीधी भर्ती से नियुक्त होने वाले शासकीय कर्मचारियों को केवल नवीन पेंशन योजना (NPS) या एकीकृत पेंशन योजना (UPS) में से किसी एक का विकल्प मिलेगा। यह निर्णय 24 जनवरी 2025 की राजपत्र अधिसूचना FX‑1/3/2024‑PR के माध्यम से लागू किया गया है। सरकार का दावा है कि यह सुधार कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय सुरक्षा, पारदर्शिता और दीर्घकालीन रिटायरमेंट प्लानिंग में मदद करेगा।

धान घोटाले पर सदन में घमासान, मंत्री बोले – FIR हुई, जांच जारी

Food Minister Statement,: 18 जुलाई को विधानसभा में खाद्य विभाग से जुड़े कई मुद्दों पर सवाल-जवाब हुए। धान घोटाले के मुद्दे पर गर्मागर्म बहस हुई। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि घोटाले की FIR दर्ज हो चुकी है और जांच के बाद सख्त कार्रवाई होगी।

बिजली दरों में आग और ईडी की छापेमारी पर बवाल, कांग्रेस का हल्ला बोल

Electricity tariff hike CG: छत्तीसगढ़ में बिजली की बढ़ती कीमतों और ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर है। जनता के मुद्दे और राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर पार्टी अब सड़कों पर उतर आई है।

Also Read: CG Assembly Monsoon Session: रायपुर के दिव्यांग महाविद्यालय में अव्यवस्था पर भड़के चंद्राकर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को स्पीकर ने टोका, डेढ़ साल हो गया है…आप अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकतीं

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button