CG Vyapam Abkari Aarakshak Admit Card: आबकारी आरक्षक भर्ती एडमिट कार्ड जारी: यहां से करें डाउनलोड, जानें परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन

CG Vyapam Abkari Aarakshak Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आबकारी आरक्षक (Abkari Aarakshak) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)
पद का नामआबकारी आरक्षक (Excise Constable)
कुल रिक्तियां200 पद
एडमिट कार्ड पोर्टलvyapam.cgstate.gov.in
परीक्षा तिथि27 जुलाई 2025 (रविवार)

प्रवेश पत्र और परीक्षा की स्थिति

आयोजनस्थितिलिंक / कार्रवाई
एडमिट कार्ड जारी21 जुलाई 2025डाउनलोड करें
लिखित परीक्षा तिथि27 जुलाई 2025अपडेट

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पात्रता

पैरामीटरपात्रता विवरण
आवेदन की स्थितिपरीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया होना आवश्यक है।
आवश्यक विवरणपंजीकरण संख्या और पासवर्ड / जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा।
दस्तावेज जरूरीफोटोयुक्त पहचान पत्र (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आदि) परीक्षा में अनिवार्य है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. vyapam.cgstate.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. “Abkari Aarakshak Bharti 2025 (ABA25)” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपनी नामांकन संख्या और जन्मतिथि / पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें।
  6. एडमिट कार्ड पर सभी विवरण (नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, समय आदि) ध्यानपूर्वक जांचें।

नोट: एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र (फोटोयुक्त) के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। नीला या काला बॉल पॉइंट पेन साथ लाना अनिवार्य है।

स्रोतलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहां जाएं
एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंयहां डाउनलोड करें
आबकारी आरक्षक व्हाट्सएप ग्रुपअब शामिल हों

एडमिट कार्ड में जांचें ये जरूरी जानकारियां

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा समय
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • जरूरी निर्देश

परीक्षा दिवस के दिशानिर्देश

  • कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है ताकि frisking और पहचान पत्र की जांच की जा सके।
  • परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
  • उम्मीदवार केवल हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा दें।
  • जूते की जगह चप्पल पहनें और कान में किसी प्रकार के आभूषण न पहनें।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पर्स, टोपी, बेल्ट आदि ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
  • उत्तर लिखने के लिए केवल काले या नीले बाल पॉइंट पेन का उपयोग करें।
  • परीक्षा के प्रारंभ और समाप्ति के आधे-आधे घंटे में कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
  • एडमिट कार्ड के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और केवल पेज के एक ओर ही प्रिंट करें, क्योंकि व्यापम को प्रति केंद्र जमा करना होता है।

इन दस्तावेजों को साथ लाना जरूरी

  • एडमिट कार्ड (प्रिंटेड)
  • एक फोटो युक्त मूल पहचान पत्र (इनमें से कोई एक):
    • आधार कार्ड
    • वोटर ID
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • पेन कार्ड
    • पासपोर्ट
    • स्कूल/कॉलेज का फोटो युक्त पहचान पत्र
    • फोटो युक्त अंकसूची

बिना मूल पहचान पत्र के परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। फोटो कॉपी मान्य नहीं होगी।

Also Read: Durg Atmanand School Teacher Vacancy 2025: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल दुर्ग में 329 पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button