CG Assembly Monsoon Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का अंतिम दिन: भूपेश बघेल के घर ईडी छापे के बाद सदन में होगा भारी हंगामा, तीखे सवालों और योजनाओं पर बहस के आसार, महिला एवं बाल विकास मंत्री और मंत्री दयालदास बघेल, देंगे जवाब

रायपुर: CG Assembly Monsoon Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है और यह सत्र सियासी तौर पर बेहद गरम रहने की संभावना है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर ईडी की छापेमारी के बाद सदन में विपक्ष की ओर से भारी हंगामे की आशंका जताई जा रही है। विपक्षी विधायक इस मुद्दे को लेकर सरकार पर तीखे हमले कर सकते हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े देंगी जवाब

Vidhan Sabha Session 2025: आज महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सदन में विधायकों के सवालों का जवाब देंगी। महतारी वंदन योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, विकलांग पेंशन योजना, समाज कल्याण कार्यक्रमों और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खर्च को लेकर सवाल उठ सकते हैं। इन मुद्दों पर बहस भी गरमा सकती है।

राशन दुकानों में अनियमितता पर विपक्ष का वार

Monsoon Session 2025: विधायक धरमलाल कौशिक राशन दुकानों में गड़बड़ी के मुद्दे को उठाते हुए खाद्य मंत्री दयालदास बघेल से तीखे सवाल करेंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े मामलों पर सरकार को विपक्ष के सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

धान खरीदी के लक्ष्य पर भी उठेंगे सवाल

CG Legislative News: भाजपा विधायक अजय चंद्राकर खरीफ वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित धान खरीदी लक्ष्य और अब तक की खरीदी गई मात्रा को लेकर सरकार से जवाब मांगेंगे। वे जानना चाहेंगे कि तय लक्ष्य के मुकाबले वास्तव में कितनी धान खरीदी हुई है।

खाद्य मंत्री सवालों के घेरे में

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल विपक्ष के सवालों के घेरे में रह सकते हैं। खाद्य सुरक्षा, वितरण व्यवस्था और आपूर्ति में पारदर्शिता जैसे मुद्दे सदन में छाए रह सकते हैं।

ईडी की ताजा कार्रवाई और विधानसभा के आखिरी दिन कई अहम मुद्दों को लेकर सदन में गरम बहस और तीखी नोकझोंक की पूरी संभावना है।

Also Read: CG Assembly Three Important Bills: विधानसभा में तीन अहम विधेयक पारित, आम जनता को मिलेगा बड़ा फायदा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button