
CG CM Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार, 11 अगस्त 2025 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे तिरंगा यात्रा, विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण, वृक्षारोपण, चरण पादुका वितरण और आमसभा जैसे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे का शेड्यूल तय कर लिया गया है।
रायपुर से होगी दौरे की शुरुआत
Today CG CM Program: मुख्यमंत्री का दौरा सुबह 11:20 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से शुरू होगा। यहां से वे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड के रास्ते हेलीकॉप्टर से सारंगढ़ रवाना होंगे।
सारंगढ़ में तिरंगा यात्रा और कार्यालय का लोकार्पण
CM Sai Today Schedule: मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे खेलभांठा मैदान स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से 12:20 से 12:35 बजे तक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।
तिरंगा यात्रा के बाद वे चंदाई, सारंगढ़ में दोपहर 12:35 से 2:00 बजे तक नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे।

वृक्षारोपण और विकास कार्यों का भूमिपूजन
CG CM Today Tour Program: दोपहर 2:10 बजे मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय मैदान, सारंगढ़ में होगा। यहां वे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे और विभिन्न विकास योजनाओं का भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे।
आमसभा को करेंगे संबोधित
CM Sai Today Minute-to-Minute Schedule: इन कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे आमसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें क्षेत्रीय जनता और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
बसना (महासमुंद) में चरण पादुका वितरण और वृक्षारोपण
CM Vishnudev Sai News: मुख्यमंत्री 3:45 बजे रोहिना हेलीपैड, बसना (महासमुंद) पहुंचेंगे। यहां से वे 3:50 से 4:50 बजे तक दुर्गापाली के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम, सिंदूर पार्क और चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।
शाम 5:10 बजे रायपुर वापसी
मुख्यमंत्री का दौरा शाम 5:10 बजे रोहिना हेलीपैड, महासमुंद से रायपुर वापसी के साथ समाप्त होगा।
Also Read: CG Fertilizer Crisis News: 1200 करोड़ का कर्ज लेकर की खेती, अब खाद संकट से बढ़ी किसानों की चिंता



