
धमतरी। ग्राम अछोटा राजीव नगर निवासी 63 वर्षीय दुर्गा प्रसाद देवांगन रविवार सुबह से लापता हैं। परिजनों और पुलिस को आशंका है कि वे नहाने के दौरान खदाननुमा तालाब में डूब गए हैं। तालाब के किनारे उनके कपड़े, चश्मा और चप्पल मिलने के बाद से तलाश जारी है।
Dhamtari News: जानकारी के अनुसार, दुर्गा प्रसाद रोज की तरह सुबह 6 बजे राजीव नगर और भोयना-शकरवारा के बीच स्थित पुराने खदान के तालाब में स्नान करने गए थे। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वे घर नहीं लौटे। चिंता होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। तालाब किनारे उनके कपड़े और अन्य सामान मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया।

रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाश शुरू कराई। देर शाम तक करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद भी दुर्गा प्रसाद का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।



