CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें: रायपुर में जल संकट, रामभक्ति एक्सप्रेस को CM ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, सिरपुर को विश्व धरोहर बनाने की उठी मांग, किसानों के लिए खाद, आरक्षक ने फर्जी ईमेल से की ठगी, राहुल गांधी की आदिवासी नेताओं संग बैठक, ढेबर और टुटेजा की रिमांड बढ़ी समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे

Table of Contents

रायपुर के कई इलाकों में टंकी की खराबी से आज पानी सप्लाई बंद, लोग रहें सतर्क

Water Tank Valve Fault: रायपुर शहर के कई मोहल्लों में आज पानी की सप्लाई ठप रहेगी। वजह है – जोन क्रमांक 1 में गंगानगर और गोवर्धन नगर की 32 लाख लीटर क्षमता वाली पानी टंकी का पुराना वॉल्व खराब हो जाना। नगर निगम ने बताया कि जब तक मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक इन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं की जा सकेगी। स्थानीय लोगों को अलर्ट कर दिया गया है कि वे पानी का पहले से स्टॉक कर लें।

रामभक्ति एक्सप्रेस रवाना: CM साय ने दिखाई हरी झंडी, अयोध्या दर्शन योजना पर निकले श्रद्धालु

Ayodhya Special Train: छत्तीसगढ़ में श्रीराम लला के दर्शन अब बस ट्रेन की दूरी पर हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत आज रायपुर से अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन रवाना हुई। सीएम ने खुद हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में यह योजना लोगों को धार्मिक आस्था से जोड़ रही है।

तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

High Court Suo Moto Action: जांजगीर-चांपा के भैंसतरा गांव में बीते शनिवार को स्कूल से लौटते वक्त तालाब में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना पर अब बिलासपुर हाईकोर्ट ने खुद संज्ञान लिया है और राज्य सरकार के मुख्य सचिव से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकारी लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।

सिरपुर को विश्व धरोहर बनाने की मांग फिर से उठी, सांसद बृजमोहन का सुझाव

Sirpur World Heritage Demand: सिरपुर, जो छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है, उसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। प्राक्कलन समिति की बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर अहम सुझाव दिए।

खाद की कोई किल्लत नहीं: सरकार ने DAP के विकल्प का इंतजाम किया

DAP Fertilizer Alternative: खरीफ सीजन 2025 के लिए किसानों को रासायनिक उर्वरकों की कोई कमी नहीं झेलनी पड़ेगी। राज्य सरकार ने साफ किया है कि सहकारी समितियों और निजी दुकानों में हर प्रकार के खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। DAP के आयात में आई कमी को देखते हुए सरकार ने इसके विकल्प वाले खाद की सप्लाई मजबूत की है।

पुलिसवाले की करतूत: SP के नाम पर ईमेल बना लोगों से वसूली करता रहा, गिरफ्तार

Cyber Fraud by Policeman: रायपुर में एक आरक्षक ने साइबर ठगी का ऐसा प्लान रचा कि पुलिस विभाग ही शर्मसार हो गया। आरोपी पुलिसकर्मी ने एसपी के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाई और लोगों से अवैध वसूली करता रहा। पकड़े जाने पर एसपी लाल उमेद सिंह ने तुरंत उसे बर्खास्त कर दिया। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

विधायक खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला, सतनामी समाज का रायपुर में जोरदार प्रदर्शन

Attack on Guru Khushwant Sahib Convoy: आरंग विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घटना से सतनामी समाज में जबरदस्त आक्रोश है। आज रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने समाज के लोगों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया और विधायक को Z+ सुरक्षा देने की मांग की।

दिल्ली में आदिवासी नेताओं संग राहुल गांधी की बैठक, धर्म कोड और लीडरशिप ट्रेनिंग पर बात

Rahul Gandhi Tribal Meeting: नई दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आदिवासी नेताओं के साथ एक अहम बैठक की। छत्तीसगढ़ से पीसीसी चीफ दीपक बैज और फूलोदेवी नेताम जैसे बड़े चेहरे मौजूद रहे। जल, जंगल, जमीन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बस्तर और सरगुजा में आदिवासी नेतृत्व को मजबूत करने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाने की बात भी रखी गई।

देश का पहला राज्य बनेगा छत्तीसगढ़, वित्त विभाग लाएगा ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड बिल

Growth and Stability Fund Bill: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में वित्त विभाग पांच नए विधेयक लाने जा रहा है। इनमें सबसे खास है ‘पेंशन फंड’ और ‘ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड बिल’। यह देश का पहला ऐसा राज्य होगा, जो इस तरह का कानून लाएगा। कुल मिलाकर सत्र में 13 विधेयक पेश किए जाएंगे।

कस्टम मिलिंग घोटाले में ढेबर और टुटेजा की रिमांड बढ़ी, अब 21 जुलाई तक रहेंगे पुलिस कस्टडी में

Custom Milling Scam: राज्य के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाले में अनवर ढेबर और पूर्व आईएएस अफसर अनिल टुटेजा को आज कोर्ट में पेश किया गया। EOW ने दोनों की रिमांड खत्म होने पर फिर से हिरासत मांगी, जिसे कोर्ट ने 7 दिन और बढ़ा दिया। अब दोनों आरोपी 21 जुलाई तक पुलिस रिमांड में रहेंगे।

Also Read: Samosa Jalebi Calories Rules: समोसा-जलेबी आपके लिए जहर!, दुकानदारों को बोर्ड लगाकर बताना होगा कि समोसे जलेबी में कितना तेल कितना चीनी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button