
CG Borewell Truck Accident: कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में एक बोरवेल ट्रक 60 फीट गहरी खाई में गिर गया, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त ट्रक में कुल 9 लोग सवार थे।
Kawardha News: घटना ग्राम पंचायत आगरपानी के चाटा गांव के पास गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुई। तेज मोड़ पर ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे खाई में जा गिरा। ट्रक में बोरवेल खनन से संबंधित भारी उपकरण लदे हुए थे, और वह शहडोल से पंडरिया की ओर जा रहा था।

ट्रक के नीचे दबे लोगों की चीख सुनकर पहुंचे ग्रामीण
CG Accident: सुबह जंगल की ओर निकले ग्रामीणों ने खाई में ट्रक को गिरा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ट्रक के नीचे दबे कुछ लोग “बचाओ-बचाओ” की आवाजें लगा रहे थे, जिससे दबे हुए घायलों को जिंदा बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू में खाई के भीतर बड़े-बड़े पत्थरों के कारण बाधा आ रही है। अब तक 6 लोग ट्रक के नीचे दबे मिले, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। बाकी को कुकदूर स्वास्थ्य केंद्र और फिर कवर्धा अस्पताल रेफर किया गया है।
मृतक और घायल कहां के निवासी?
ट्रक में सवार 9 में से 6 मजदूर जशपुर और 3 तमिलनाडु के निवासी थे। मृतकों में एक तमिलनाडु और दो जशपुर के निवासी हैं। 5 गंभीर घायलों में से कुछ को कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देर से मिली जानकारी
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह रास्ता सुनसान है और आमतौर पर यहां वाहनों की आवाजाही बहुत कम होती है। संभवतः यही वजह रही कि हादसे की सूचना कई घंटे बाद मिल सकी। घटनास्थल पर कुछ लाशें अकड़ चुकी थीं, जिससे अंदेशा है कि हादसा काफी पहले हो चुका।
Also Read: “Free Fire” बना मौत का जाल: स्क्रीन पर जंग लड़ते-लड़ते ज़िंदगी की जंग हार गया आदित्य



