
First Woman MLA Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक शोकजनक खबर सामने आई है। रायपुर शहर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने का 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से न सिर्फ रायपुर, बल्कि पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।
1977 में रचा था इतिहास, बनी थीं रायपुर की पहली महिला विधायक
Raipur News Update: रजनी ताई उपासने ने 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने कांग्रेस की शारदा चरण तिवारी को हराकर रायपुर सीट अपने नाम की थी। इस जीत के साथ ही वह रायपुर शहर की पहली महिला विधायक बनीं।
राजनीति में आने से पहले रजनी ताई जनसंघ की सक्रिय कार्यकर्ता थीं। उन्होंने कई आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महिलाओं की भागीदारी को मज़बूती से आगे बढ़ाया।

अब तक रायपुर को सिर्फ एक ही महिला विधायक मिली
रजनी ताई उपासने रायपुर जैसे बड़े शहर की अब तक की एकमात्र महिला विधायक रहीं। 46 वर्ष की उम्र में विधायक बनीं रजनी ताई ने अपने सादगी भरे जीवन और जनता से गहरे जुड़ाव के चलते अलग पहचान बनाई। उनका राजनीतिक सफर संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल रहा।
राजनीतिक गलियारों में शोक, श्रद्धांजलियों का दौर जारी
रजनी ताई के निधन की खबर के बाद राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। कई नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें याद करते हुए उनके योगदान को ऐतिहासिक बताया।
उनकी अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। रायपुर शहर एक ऐसी नेता को खो बैठा है, जिसने महिलाओं के लिए राजनीति के दरवाज़े खोले और मिसाल कायम की।
Also Read: रवि भगत को कीमत चुकानी पड़ी…’, BJP की नई कार्यकारिणी के ऐलान पर भूपेश बघेल ने कसा तंज



