
बैकुंठपुर: CG Tourism: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनोखी पहल की जा रही है। पहली बार श्रीनगर की डल झील की तर्ज पर बैकुंठपुर स्थित झुमका जलाशय में हाउस बोट का संचालन शुरू होने जा रहा है। झुमका बोट क्लब के लगभग 500 हेक्टेयर क्षेत्र में यह डबल-डेकर हाउस बोट जल्द ही तैरती नजर आएगी।
Jhumka Reservoir: हैदराबाद के कारीगरों द्वारा पिछले डेढ़ साल से तैयार की जा रही यह हाउस बोट सर्दियों में पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगी। बोट में दो कमरे, एक हॉल और ऊपरी मंजिल पर किचन की सुविधा होगी। एक बार में 50 से अधिक पर्यटक इस बोट में जलाशय की सैर कर सकेंगे और बीच पानी में स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले पाएंगे।
Floating Restaurant in CG: बोट क्लब परिसर में पहले से ही 5 फैमिली शिकारा बोट, दो 14-सीटर स्पीड बोट, एक्वेरियम और पार्किंग की व्यवस्था मौजूद है। अब हाउस बोट के जुड़ने से यह क्षेत्र और भी आकर्षक बनेगा।
पर्यटन से बढ़ेगा राजस्व
Baikunthpur News: झुमका जलाशय में हाउस बोट संचालन दो साल के अनुबंध पर होगा, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अगस्त तय की गई है। हाउस बोट चलाने वाले को ₹5 लाख की अमानत राशि और ₹1.5 लाख मासिक किराया देना होगा। इससे जिला प्रशासन को सालाना करीब ₹18 लाख का मुनाफा होने का अनुमान है।
DalLake Inspired: इस पूरे प्रोजेक्ट को डीएमएफ फंड से ₹3 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है। झुमका जलाशय में पहले ही डल झील की तर्ज पर पांच शिकारा बोट चलाई जा चुकी हैं, जिन्हें फिलहाल मानसून के चलते सुरक्षित रखा गया है।
Water Tourism CG: छत्तीसगढ़ में पहली बार जम्मू-कश्मीर के पर्यटन मॉडल को अपनाते हुए यह प्रयास न सिर्फ पर्यटकों को लुभाएगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी नई पहचान देगा।



