बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की हत्या, शव के पास बैठकर गाता रहा गाना, आरोपी को पकड़ने में पुलिस के छूटे पसीने

Jashpur Murder Case: जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक खौफनाक वारदात ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। गांव के एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या के बाद वह शव के पास बैठ गया और गाना गाने लगा। उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी और किसी को पास नहीं आने दे रहा था।

शव के किए कई टुकड़े, आरोपी की हरकतों से सहमे लोग

Crime News: गांववालों के मुताबिक, आरोपी जीत राम ने मां पर कई वार किए जिससे शव टुकड़ों में बंट गया। इसके बाद वह वहीं बैठ गया और शांत होकर गाना गाने लगा। उसकी ये हालत देखकर लोग डर गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। किसी की भी हिम्मत नहीं हो रही थी कि उसके पास जाए।

पुलिस को आरोपी को पकड़ने में करनी पड़ी मशक्कत

Kunkuri Police: घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी हाथ में कुल्हाड़ी लिए बैठा था और किसी के भी पास आते ही उसे लहराने लगता। पुलिस ने काफी कोशिशों के बाद उसे शांत कर पकड़ा और कुल्हाड़ी जब्त की।

मानसिक स्थिति नहीं है ठीक, हाल ही में केरल से लौटा था

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। गांववालों ने बताया कि वह कुछ समय पहले तक केरल में मजदूरी करता था। वहां से लौटने के बाद उसके व्यवहार में बदलाव देखा गया। दो दिन पहले ही परिजन इलाज के लिए उसे घर लाए थे।

घटना के वक्त घर में मौजूद थे बाकी परिजन

घटना के समय घर में परिवार के अन्य सदस्य भी थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी चल रही है।

गांव में डर और आक्रोश का माहौल

इस घटना से पूरे गांव में डर और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कभी इतना भयानक मंजर नहीं देखा। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

कुनकुरी थाना प्रभारी के मुताबिक, हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर डॉक्टरों की रिपोर्ट का इंतजार है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: Husband Killed Wife: तीजा से पहले पंडित पति ने पत्नी की गला दबाकर ली जान, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button