CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें गरियाबंद में हीरे की तस्करी का भंडाफोड़, रायपुर में 7 बारों के लाइसेंस निलंबित, रमन सिंह बोले- “छत्तीसगढ़ ही सब कुछ, राज्यपाल बनने की इच्छा नहीं”, महंगी बिजली के खिलाफ रायपुर में प्रदर्शन और बिल जलाए गए, भाजपा प्रवक्ता की राहुल गांधी को धमकी पर FIR की मांग, सूचना प्रसारण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में अशोक बजाज शामिल, शराब घोटाले में कांग्रेस को नोटिस, सीएम साय ने देखी फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ और किया टैक्स फ्री घोषित, गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों से सरेंडर की अपील की, रायपुर पश्चिम विधानसभा को 96 करोड़ की सौगात मिली और CGPSC घोटाले में CBI ने टामन सिंह सोनवानी को मास्टरमाइंड घोषित किया समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

Table of Contents

गरियाबंद में हीरे की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Diamond Smuggling: गरियाबंद। जिले में पुलिस ने हीरे की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। जिला अस्पताल के सामने चल रही 30 हजार रुपये की डील को नाकाम करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से 6 नग हीरे, तीन मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया।

रायपुर में 7 बारों का लाइसेंस निलंबित, देर रात तक खुले थे दरवाजे

Bar Suspension: रायपुर। देर रात तक बार और क्लब संचालित करने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई की। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर रात 12 बजे के बाद भी खुले रहने वाले 7 बारों के लाइसेंस 3 दिन के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

रमन सिंह का बयान- “छत्तीसगढ़ ही सब कुछ, राज्यपाल बनने की इच्छा नहीं”

Raman Singh Statement: महासमुंद। राज्यपाल बनाए जाने की चर्चाओं के बीच विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा- “मुझे राज्यपाल बनाकर क्यों छत्तीसगढ़ से विदाई कराना चाहते हो? छत्तीसगढ़ ही मेरे लिए सब कुछ है।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि आगे क्या होगा, कोई नहीं जानता।

महंगी बिजली के खिलाफ रायपुर में प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने जलाए बिल

Power Protest: रायपुर। बढ़ी हुई बिजली दरों के खिलाफ रायपुर उत्तर विधानसभा अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में कचहरी चौक स्थित बिजली कार्यालय के सामने सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से बिजली बिल जलाए और चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक होगा।

भाजपा प्रवक्ता ने राहुल गांधी को धमकी दी, कांग्रेस ने थाने में मांगी FIR

Rahul Gandhi Threat: रायपुर। भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव ने लाइव शो में राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। भूपेश बघेल ने कहा- “गांधी बनने में उम्र लगती है, गोडसे होना पलभर की कायरता है।”

सूचना प्रसारण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का गठन, अशोक बजाज शामिल

Hindi Committee: रायपुर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। इसमें छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज को सदस्य मनोनीत किया गया है। समिति में कई सांसद और हिंदी हितैषी भी शामिल किए गए हैं।

शराब घोटाले में कांग्रेस को नोटिस, महामंत्री मलकीत सिंह से मांगी गई जानकारी

Liquor Scam Notice: रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़ आया है। ACB ने कांग्रेस संगठन से सीधे सवाल पूछते हुए नोटिस भेजा है। कांग्रेस महामंत्री मलकीत सिंह गैदू से पार्टी की भूमिका और कर्मचारी देवेंद्र डड़सेना से जुड़े तीन बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है।

सीएम साय ने देखी फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’, टैक्स फ्री करने का ऐलान

Guru Balakdas Film: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” देखी और इसे टैक्स फ्री घोषित किया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म साहस और शौर्य की गाथा है, जो समाज को प्रेरित करेगी। सीएम ने कलाकारों की मेहनत की भी सराहना की।

गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलियों को सरेंडर करने की अपील

Vijay Sharma on Naxalism: रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने पहली बार बड़े नक्सली नेताओं के नाम लेकर आत्मसमर्पण की अपील की। उन्होंने कहा- “सोनू, वेणुगोपाल, सतीश, भरसादेव और हिड़मा हिंसा छोड़ें, हम रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत करेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 1,700 नक्सली मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।

रायपुर पश्चिम विधानसभा को मिली 96 करोड़ की सौगात, चार बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण

Development Projects: रायपुर। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को आज 96 करोड़ की सौगात मिली। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने चार बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें नया शाला भवन, पानी टंकी और रिंग रोड-2 पर दो ओवरपास शामिल हैं।

Also Read: CGPSC घोटाला: CBI ने पेश किया 2000 पन्नों का पूरक चालान, पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ‘मास्टरमाइंड’ घोषित

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button