CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें भाजपा संगठन मंत्री पवन साय की कार क्षतिग्रस्त, डोंगरगढ़ में हिरण मांस की तस्करी का भंडाफोड़, बलरामपुर के एसडीओपी पर दुष्कर्म का आरोप, शराब घोटाले में हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत याचिका खारिज की, स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति घोटाले का खुलासा, शहीद सैनिकों के आश्रितों को 50 लाख की अनुग्रह राशि, बिलासपुर में गौवंश काटते अधेड़ गिरफ्तार, बच्चों के लिए खुले मैदानों की मांग तेज, डोंगरगढ़ में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म, रायपुर न्यूड पार्टी मामले में मुख्य आरोपी आदर्श अग्रवाल गिरफ्तार…समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
डोंगरगढ़ में हिरण के मांस की तस्करी, चार आरोपी गिरफ्तार
CG Wildlife Smuggling: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ ब्लॉक में वन्यजीव तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां वन विभाग की टीम ने वन ग्राम खोलारघाट से हिरण का शिकार कर उसका मांस बेचने की कोशिश कर रहे चार आरोपियों जे. डिनायल, नीलू फ्रांसिस, विशाल नंदेश्वर और विश्वनाथ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर दबिश के दौरान आरोपियों ने हिरण का मांस एक ग्रामीण के घर में छिपाने की कोशिश की, लेकिन टीम की सतर्कता से वे पकड़े गए। मौके से मांस और परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी जब्त की गई, जबकि हिरण का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया गया।
बलरामपुर के SDOP पर दुष्कर्म का आरोप
Rape Allegation: बलरामपुर जिले में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेमन पर गंभीर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता की शिकायत पर अंबिकापुर में जीरो में प्रकरण दर्ज कर केस को रायपुर स्थानांतरित किया गया। अब टिकरापारा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि पीड़िता पहले से ही याकूब मेमन के मकान में किराए पर रहती थी और आपसी मेलजोल के बाद विवाद बढ़ा। पुलिस ने कहा है कि पीड़िता का बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विवेचना होगी।
शराब घोटाला : हाईकोर्ट में ईडी ने रखा पक्ष, अगली सुनवाई 19 को
Liquor Scam Case: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। ईडी ने अदालत में कहा कि 16.70 करोड़ रुपये की अवैध कमाई को चैतन्य बघेल ने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में लगाया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी। हाईकोर्ट ने निचली अदालत में जमानत आवेदन करने की अनुमति दी है।
भाजपा संगठन मंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त
Car Damage: भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय की कार उस वक्त क्षतिग्रस्त हो गई जब पुलिस हाउसिंग सोसाइटी परिसर में अचानक गमला गिर पड़ा। हादसे में कार का मुख्य कांच टूट गया। घटना के समय ड्राइवर मौके पर मौजूद था। उसने बताया कि गमला खुद गिरा या किसी ने गिराया, यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति घोटाले का खुलासा
Promotion Scam: स्वास्थ्य विभाग में नेत्र सहायक अधिकारी के पदों पर बड़े पैमाने पर पदोन्नति घोटाले का खुलासा हुआ है। नियमों के अनुसार 20% पद पदोन्नति से और 80% पद सीधी भर्ती से भरे जाने चाहिए, लेकिन हर साल अधिकांश पद पदोन्नति से भरे गए। कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर लेन-देन हो रहा है। संघ ने चेतावनी दी है कि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
शहीद सैनिकों के आश्रितों को अब 50 लाख की अनुग्रह राशि
Ex-Servicemen Welfare: राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक में बड़ा निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की कि शहीद सैनिकों के आश्रितों को अब 20 लाख की जगह 50 लाख रुपये अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं परमवीर चक्र विजेताओं को 1 करोड़ रुपये मिलेंगे। दिव्यांग सैनिकों की अनुग्रह राशि भी 10 लाख से बढ़ाकर 30 लाख कर दी गई है। बैठक में सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कई अन्य कल्याणकारी फैसले लिए गए।
बिलासपुर में गौवंश काटते पकड़ा गया अधेड़
Cow Slaughter Case: बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र में गौवंश का मांस काटते हुए एक अधेड़ को रंगेहाथ पकड़ा गया। गुस्साई भीड़ ने उसकी पिटाई की और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मांस जब्त कर लिया है और छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की गई है।
छत्तीसगढ़ में बच्चों के लिए खुले मैदानों की मांग तेज
Playground Issue: छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने नगरीय क्षेत्रों में बच्चों के लिए खुले मैदानों की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने सभी कलेक्टरों और निगम आयुक्तों को पत्र लिखकर मैदानों पर हो रहे व्यावसायिक अतिक्रमण को हटाने और खेल की सुविधाएं विकसित करने की अनुशंसा की। उन्होंने कहा कि बच्चों में मोबाइल की लत रोकने के लिए खुले मैदान बेहद जरूरी हैं।
डोंगरगढ़ में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म
Child Rape Case: डोंगरगढ़ में 4 साल की मासूम से दुष्कर्म की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। इस मामले को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बच्चियां प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं और पुलिस शिकायत दर्ज करने में भी टालमटोल करती है। साथ ही उन्होंने शराबबंदी और न्यूड पार्टी विवाद को लेकर भी सरकार पर हमला बोला।
रायपुर न्यूड पार्टी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Nude Party Case: रायपुर के चर्चित न्यूड पार्टी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आदर्श अग्रवाल को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि वह अपने पिता दिनेश अग्रवाल और भाई हर्ष अग्रवाल के साथ मिलकर इस अवैध आयोजन को अंजाम दे रहा था। हालांकि दोनों अब भी फरार हैं। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी को 3 दिन की रिमांड पर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।



