
रायपुर: Police Constable Exam Registration 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 5967 आरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन पदों के लिए फिजिकल टेस्ट पूरा हो चुका है, जिसमें पात्र पाए गए अभ्यर्थी अब 27 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। जिसके बाद भर्ती के लिए 14 सितंबर 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन पदों पर होगी भर्ती
CG Police Recruitment Update: त्तीसगढ़ पुलिस की इस भर्ती में सिपाही (जीडी), ड्राइवर कांस्टेबल और ट्रेडमैन जैसे पद शामिल हैं। विभाग ने पहले ही फिजिकल टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षा) पूरा कर लिया है। अब पात्र उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
भर्ती कहां-कहां हो रही है?
CG Police Written Exam Date: यह भर्ती राज्य के 6 रेंजों में शामिल 33 जिलों, रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी, पीटीएस माना, पीटीएस राजनांदगांव, पीटीएस मैनपाट और एमटी पुल पुलिस मुख्यालय के लिए की जा रही है।
हर जिले और इकाई में अलग-अलग संख्या में पदों पर चयन किया जाएगा, जिसकी जानकारी पुलिस विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी
- पंजीयन की अंतिम तारीख: 27 अगस्त 2025
- लिखित परीक्षा की तारीख: 14 सितंबर 2025
- कुल पद: 5967
- इन पदों पर भर्ती- सिपाही, ड्राइवर, ट्रेडमैन
- चयन प्रक्रिया: फिजिकल टेस्ट (पूरा हो चुका) + लिखित परीक्षा
कैसे करें आवेदन?
CG Police Bharti: उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने फिजिकल टेस्ट पास किया है।
ऑनलाइन आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| व्यापम वेबसाइट | vyapam.cgstate.gov.in |
| विभागीय विज्ञापन | डाउनलोड करें |
| पात्र सूची डाउनलोड | यहां देखे |
| ऑनलाइन आवेदन लिंक | क्लिक करें |
लिखित परीक्षा में क्या होगा?
लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन, गणित और रीजनिंग से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। पूरी जानकारी और सिलेबस विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बेहतरीन मौका है। पहले से फिजिकल पास कर चुके उम्मीदवारों को अब सिर्फ लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को मौका मिल सके। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें और परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।



