
दुर्ग: Mother Teresa School: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक शर्मनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। नंदिनी थाना क्षेत्र के बागडुमर गांव में स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में महज साढ़े तीन साल की नर्सरी की छात्रा के साथ स्कूल की प्रिंसिपल ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। बच्ची ने सिर्फ ‘राधे-राधे’ कहकर प्रिंसिपल को अभिवादन किया था, लेकिन इस पर प्रिंसिपल इतना नाराज़ हो गईं कि उसके मुंह पर टेप चिपका दिया और कलाई पर डंडे से वार कर दिया।
बच्ची ने घर आकर सुनाई पूरी बात
Radhe-Radhe Controversy, बुधवार को जब बच्ची स्कूल से रोती हुई घर लौटी, तब उसके पिता प्रवीण यादव के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। बच्ची के मुताबिक, उसने केवल ‘राधे-राधे’ बोला था, जिससे गुस्साई प्रिंसिपल ईला ईवन कौलविन ने पहले उसके मुंह पर टेप चिपका दिया और फिर कलाई पर डंडे से मारा। पिता ने तुरंत इस बात की शिकायत थाने में की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, प्रिंसिपल भेजी गई जेल
Nandini Police Station: शिकायत के बाद नंदिनी थाना पुलिस ने गुरुवार को प्रिंसिपल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 299 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत केस दर्ज किया। सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्ची अंतर्मुखी स्वभाव की है और उसने स्कूल में ‘राधे-राधे’ बोलकर अभिवादन किया था। इस पर प्रिंसिपल भड़क गईं और बच्ची के साथ दुर्व्यवहार किया। करीब 15 मिनट तक बच्ची के मुंह पर टेप चिपका रहा, जिससे उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

हिंदू संगठनों का विरोध, स्कूल बंद
Hindu Groups Protest: घटना की खबर मिलते ही बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन और आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। माहौल गरमाने के बाद स्कूल प्रशासन ने फिलहाल स्कूल को बंद कर दिया है।

थाना प्रभारी ने दी पुष्टि
Principal Arrested: थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने पुष्टि की कि बच्ची की कलाई पर चोट के निशान हैं और यह मारपीट जानबूझकर की गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Also Read: नेताजी चुनाव जीते, फिर प्रेमिका को भूले! शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध, अब रेप का केस दर्ज



