रायपुर में हनुमान जी की मूर्ति खंडित: लोगों में भारी आक्रोश, बछड़ों को मारकर दफनाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धार्मिक आस्था से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसके बाद टिकरापारा थाना क्षेत्र के धरमनगर इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। दरअसल, यहां भगवान हनुमान की मूर्ति खंडित मिली है, जिसे जानबूझकर तोड़ने और गेट के पास फेंकने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। लोगों का कहना है कि यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली एक अक्षम्य हरकत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

गौशाला उजाड़ने और बछड़ों को मारकर दफनाने का भी गंभीर आरोप

मूर्ति खंडित होने के मामले के साथ ही, स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धरमनगर मैदान में गौवंश के साथ क्रूरता किए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि पिछले करीब 40 वर्षों से यहां एक गौशाला का संचालन हो रहा था, जिसे एक बिल्डर द्वारा जमीन को अपनी बताते हुए उजाड़ दिया गया। आरोप है कि गौशाला उजाड़ने के दौरान हनुमान जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया गया और बछड़ों को मारकर दफना दिया गया है।

पुलिस ने FIR दर्ज की, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने और गौवंश के साथ क्रूरता के गंभीर आरोपों के चलते पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना जारी है। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द दोषियों की पहचान करके उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करे। इलाके में तनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को भी कड़ा कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Also Read: VIDEO: छत्तीसगढ़ में गांधी जी की मूर्ति तोड़े जाने से ग्रामीणों में रोष

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button