स्वतंत्रता दिवस 2025: मुख्यमंत्री रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, इन जिलों में कौन होंगे मुख्य अतिथि, देखें पूरी सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। राज्य सरकार ने सभी जिलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। इस बार रायपुर में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

राजधानी से लेकर सुदूर जिलों तक तय किए गए मुख्य अतिथि

Independence Day CG Chief Guest List: राज्य सरकार की ओर से सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिलों में ध्वजारोहण करने वाले मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सूची सभी कलेक्टरों को भेज दी है। इस सूची के अनुसार विभिन्न जिलों में प्रमुख जनप्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराएंगे और जनता को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री रायपुर में, मंत्री और सांसद अन्य जिलों में फहराएंगे तिरंगा

  • रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • बिलासपुर: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
  • दुर्ग: गृह मंत्री विजय शर्मा
  • बस्तर: राज्य मंत्री तोखन साहू
  • रायगढ़: विधानसभा अध्यक्ष (नाम सूची में नहीं)
  • सरगुजा: मंत्री रामविचार नेताम
  • गरियाबंद: मंत्री दयालदास बघेल

इन सांसदों और विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी

  • बलौदाबाजार: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
  • बेमेतरा: सांसद विजय बघेल
  • कवर्धा: सांसद संतोष पांडेय
  • बलरामपुर: सांसद चिंतामणि महाराज
  • महासमुंद: सांसद रूपकुमारी चौधरी
  • सारंगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया
  • शक्ति: सांसद कमलेश जांगड़े
  • बीजापुर: सांसद महेश कश्यप
  • कांकेर: सांसद भोजराज नाग
  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह

अन्य विधायक भी निभाएंगे भूमिका

  • मंगेली: विधायक पुन्नूलाल मोहले
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: विधायक धरमलाल कौशिक
  • कोरिया: विधायक अमर अग्रवाल
  • धमतरी: विधायक अजय चंद्राकर
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: विधायक रेणुका सिंह
  • कोंडागांव: विधायक लता उसेंडी
  • नारायणपुर: विधायक विक्रम उसेंडी
  • मोहला-मानपुर-अं.चौकी: विधायक राजेश मूणत
  • दंतेवाड़ा: विधायक किरण देव
  • सुकमा: विधायक धरमजीत सिंह

प्रशासन ने कलेक्टरों को भेजा पत्र

CG District-wise Flag Hoisting: सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को यह जानकारी पत्र के माध्यम से दी है। इसमें मुख्य अतिथियों की उपस्थिति, कार्यक्रम स्थल की तैयारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश शामिल हैं।

Also Read: CG Gaudham Yojana: छत्तीसगढ़ में ‘गौधाम योजना’ में चरवाहों और गौसेवकों को हर महीने मिलेगा मानदेय, जानिए प्रतिमाह कितना मिलेगा वेतन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button