कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग तेज, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर 4 अक्टूबर को CM हाउस के सामने बैठेंगे धरने पर, रायपुर कलेक्टर से मांगी अनुमति…

रायपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को हटाने की मांग को लेकर बड़ा कदम उठाने का ऐलान किया है। कंवर ने रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री निवास के सामने 4 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी है।

भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप

ननकीराम कंवर का कहना है कि कोरबा कलेक्टर पर गंभीर भ्रष्टाचार और तानाशाही तरीके से काम करने के आरोप हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कई कैबिनेट मंत्रियों के सामने 14 बिंदुओं पर शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी तरह की जांच शुरू नहीं हुई।

“आईएएस अफसर मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे”

पूर्व गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री तक सही जानकारी पहुंच ही नहीं रही। उन्होंने कहा कि कुछ आईएएस अधिकारी मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं और कलेक्टर को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कंवर का कहना है कि यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।

पहले भी लिख चुके हैं पत्र

22 अगस्त को भी कंवर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग की थी। उस समय उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरने पर बैठेंगे। अब उन्होंने 4 अक्टूबर को सीएम हाउस के सामने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ धरने की घोषणा कर दी है।

Also Read: भाजपा की सरकार में दिव्यांगों के नाम पर 1000 करोड़ का घोटाला, हाईकोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button