
रायपुर Raipur Nude Party Inside Story: राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी के वायरल पोस्टर ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर ‘सिनफुल राइटर’ नाम की इंस्टाग्राम आईडी से एक पोस्ट सामने आया, जिसमें शनिवार को शहर में न्यूड पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया। इस पोस्ट में साफ लिखा था “सिर्फ 18+ कपल्स, महिलाएं और लड़कियां शामिल हो सकती हैं”।
Raipur Nude Party Update: अब पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पार्टी में शामिल होने के लिए न केवल स्थानीय युवक-युवतियां बल्कि विदेश से भी कपल रायपुर पहुंचे थे। पुलिस ने फिलहाल 6 विदेशी जोड़ों को हिरासत में लिया है।

सीक्रेट लोकेशन और गुप्त नियम
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह पार्टी राजधानी के एक निजी फार्महाउस में आयोजित होने वाली थी।
- इसमें प्रवेश सिर्फ इनविटेशन कार्ड से ही मिलता।
- मोबाइल, स्मार्टवॉच और कैमरे अंदर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित था।
- अंदर होने वाली गतिविधियों का कोई सबूत बाहर न जा सके, इसके लिए कड़े इंतजाम किए गए थे।
पुलिस का कहना है कि यह महज पार्टी नहीं बल्कि नशा, अश्लीलता और मुनाफे का गंदा खेल था।
न्यूड पार्टी : 40 हजार की एंट्री, 1 लाख कपल फीस
जांच में सामने आया है कि यह पार्टी दो चरणों में होती थी
- पूल पार्टी सामान्य एंट्री के साथ।
- क्लोज्ड न्यूड पार्टी रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक।
- सिंगल एंट्री शुल्क 40 हजार रुपए।
- कपल एंट्री शुल्क 1 लाख रुपए।
- मेहमानों के लिए रूम और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था।
- पार्टी में हेरोइन, एमडीएमए और हुक्का सर्विस की उपलब्धता।
एक इवेंट पर आयोजक 10 लाख रुपए तक खर्च करते थे, जबकि कमाई कई गुना होती थी।
स्ट्रेंजर हाउस पार्टी : 2 से 5 हजार फीस
साथ ही आयोजकों ने एक और पार्टी की तैयारी की थी, जिसका नाम था—स्ट्रेंजर हाउस पार्टी।
- एंट्री फीस 2,000 से 5,000 रुपए तय।
- यहां केवल भोजन शामिल था, लेकिन शराब और हुक्का अलग से बेचे जाते थे।
- इस पार्टी में करीब 110 लोगों को शामिल करने का प्लान था।
10 दिन पहले शुरू हुआ प्रमोशन
आयोजकों ने 10 दिन पहले से ही इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए प्रमोशन शुरू किया था।
- पोस्टरों के जरिए रजिस्ट्रेशन ओपन किया गया।
- अब तक 21 युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
- करीब 24 लोग लोकेशन पता चलते ही रजिस्ट्रेशन कराने की तैयारी में थे।
- फिलहाल संबंधित सोशल मीडिया आईडी डिलीट कर दी गई है।
पुलिस की कार्रवाई
- दो युवकों को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।
- अब 6 विदेशी जोड़ों को भी पकड़ा गया है।
- पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े आयोजकों की तलाश कर रही है।
यह मामला केवल एक पार्टी का नहीं बल्कि अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हो सकता है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इससे जुड़े सभी लोगों को बेनकाब किया जाएगा।



